September 27, 2023 2:09 pm
featured देश

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां हुई शुरू, भाजपा ने राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

images 6 4 विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां हुई शुरू, भाजपा ने राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी दल जोर-शोर से तैयारियों में जुटी गए हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इसके तहत उत्तराखंड में प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, वहीं, लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह सह-प्रभारी होंगे।

images 5 6 विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां हुई शुरू, भाजपा ने राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव प्रभारी की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही राज्य में 7 सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं- जिसमें अनुराग ठाकुर, अर्जून मेघवाल, शोभा करंदलाजे, विवेक ठाकुर, सरोज पांडेय, कैप्टन अभिमन्यु और अनुपूर्ण देवी शामिल हैं। वहीं, 6 संगठन प्रभारी भी बनाए गए हैं, जिसमें बृज से संजीव चौरसिया, पश्चिम यूपी से संजय भाटिया, अवध से सत्या कुमार, कानपुर से सुधीर गुप्ता, गोरखपुर से अरविंद मेनन और काशी से सुनील ओझा का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें —

विश्व मना रहा है ‘विश्व साक्षरता दिवस’, जानिए क्या है इस दिन का महत्व व इतिहास

पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत को चुनाव प्रभारी बनने का अवसर मिला है। यहां 3 सह-प्रभारी बनाए गए हैं। इनमें हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा का नाम शामिल है। गोवा चुनावों के लिए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मणिपुर में भूपेंद्र यादव चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं, तो वहीं सह-प्रभारी बनने का अवसर प्रतिमा भौमिक और अशोक सिंघल को दिया गया है।

2021 9image 12 56 124690511jpnadda ll विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां हुई शुरू, भाजपा ने राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

आपको बता दें कि वर्ष 2022 की शुरुआत में कुल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें से 4 राज्य ऐसे हैं जहां पहले से भाजपा की सरकार काबिज है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और इन राज्यों में मार्च-अप्रैल के महीने के बीच चुनाव हो सकते हैं।

Related posts

कांग्रेस -सपा सीटों के मतभेद के बीच प्रियंका ने अखिलेश के पास भेजा दूत

shipra saxena

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर बोली कंगना, कहा- पंजाब को आतंकी गतिविधियों का बन रहा अड्डा

Rahul

25 अक्टूबर का पंचांग : सोमवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar