featured यूपी

पूर्व राज्य सभा सांसद जावेद अख्तर का पुतला दहन, लोगों ने व्यक्त किया आक्रोश

FB IMG 1630929551029 660x324 1 पूर्व राज्य सभा सांसद जावेद अख्तर का पुतला दहन, लोगों ने व्यक्त किया आक्रोश

यूपी के  ललितपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ललितपुर द्वारा पूर्व सांसद जावेद अख्तर का पुतला आग के हवाले कर दिया गया। एबीबीपी के ओदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विगत देर शाम तुवन चौराहे ओर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी करते हुए जावेद अख्तर के पुतले को आग के हवाले कर दिया और लातों से पुतले के साथ मारपीट भी की। बताते चले कि ऐसा इसलिए हुआ है कि जावेद अख्तर ने हिंदूवादी संगठन आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठन की तुलना आतंकवादी संगठन  तालिबान से की थी।

a 1630920287 पूर्व राज्य सभा सांसद जावेद अख्तर का पुतला दहन, लोगों ने व्यक्त किया आक्रोश

वहीं जिला संयोजक हर्षित त्रिपाठी ने कहा जावेद अख्तर अपनी इस बयानबाजी को वापस लें और माफी मांगे अन्यथा की स्थिति में परिषद जावेद अख्तर का बहिष्कार करेगी। जावेद अख्तर वामपंथी विचारधारा से ग्रसित हैं वह भारत में नहीं चलेगी। जिला सह संयोजक महेंद्र ने कहा भारत में कोई भी फिल्म जावेद अख्तर की रिलीज नहीं होगी और ना ही उनके गाने सुने जाएंगे जब तक कि वह माफी नहीं मांग लेते।

IMG 20210906 WA0058 पूर्व राज्य सभा सांसद जावेद अख्तर का पुतला दहन, लोगों ने व्यक्त किया आक्रोश

बतादें कि पुतला दहन में जिला संयोजक हर्षित त्रिपाठी ,जिला सह संयोजक महेंद्र ,नगर उपाध्यक्ष विकास सोनी, पीयूष प्रताप सिंह,अंकित राठौर ,राम सिंह, विवेक, प्रवेंद्र , गजेंद्र सिंह राय रामविलास कुशवाहा, निक्की कुशवाहा, नीरज, कुलदीप द्विवेदी , धनीराम अहिरवार ,सोनू रजक और अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

सिसोदिया को उम्मीद है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी करेगी बेहतरीन प्रदर्शन

bharatkhabar

अब पूनम पांडे ने ऐसा क्या किया जो हो गई गिरफ्तार, BMW कार भी हुई जब्त

Rani Naqvi

लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा आतंकी की पत्‍नी का इंटीग्रल यूनिवर्सिटी कनेक्‍शन!

Shailendra Singh