featured यूपी

केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर ऊर्जा राज्यमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

1111 केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर ऊर्जा राज्यमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार को 9 वर्ष पूर्ण हो गये है इस अवसर पर गुरूवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल की उपस्थिति में अपने मेरठ, कैम्प कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़े

Cyclone Biparjoy: कुछ ही घंटों में गुजरात से टकराने वाला है बिपरजॉय, 9 राज्यों में अलर्ट जारी

 

राज्य मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और वैश्विक नेतृत्व शक्ति के कारण दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार का पूरा ध्यान विकास पर है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का संकल्प आज जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है। गांव, गरीब, पिछड़े आदिवासी महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, मातृशक्ति और किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार ने गरीबों की सेवा, वंचितों का सम्मान, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये हैं।

भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य कोई दल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत नहीं करता। वे सिर्फ भाषणबाजी और चुनावी जोड़तोड़ तक सीमित रहते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर साल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत करती है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि सत्ता उसके लिए सेवा का माध्यम है। पार्टी ’सेवा ही संगठन’ की भावना से हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करती है। देश में जब भी कोई आपदा आई है पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात सेवा की है। बीते 9 सालों में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और देश को सुरक्षित बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। देश की अधिकांश गरीब आबादी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका अपना पक्का घर होगा। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोदी सरकार ने करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। चूल्हा फूंक-फूंककर जिंदगी गुजार रही बहनों को उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन और केन्द्र सरकार ने 10 करोड़ भी ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराकर ग्रामीणों को शोच मुक्त, गरीब परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का बीमा उपलब्ध कराकर उन्हें चिकित्सीय सेवा का लाभ दिलाया। आज देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके साथ ही सेनाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए देश में ही हथियारों, फाइटर प्लेन आदि का निर्माण किया जा रहा है। हजारों किलोमीटर सड़कें और एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया गया हैं, जिससे देश में गतिशीलता बढ़ी है।

रेल परिवहन को गति देने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। देश में नए एम्स और मेडिकल कालेज खोले गये हैं। देश में डिजिटल क्रांति भी मोदी सरकार के कार्यकाल में ही संभव हुई है। विकास के साथ-साथ देश की विरासत को संजोने का प्रयास भी मोदी सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, केदारनाथ, भगवान महाकाल आदि मंदिरों को विश्व पटल पर उभारा है। मोदी सरकार देश को फिर से विश्वगुरु बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार ने यूपी की शक्ल बदली है। योगी, मोदी ने कानून-व्यवस्था के हालात बदले हैं। आज मेरठ से दिल्ली का सफर 45 मिनट में पूर्ण हो जाता है। मेरठ-दिल्ली आर0आर0टी0एस0 का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है इसके पूर्ण होते ही मेरठ में विकास की गति ओर अत्यधिक तीव्र हो जाएगी।

इस अवसर पर मलियाना मण्डल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, शास्त्रीनगर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, जागृति मण्डल अध्यक्ष रामकुमार चौबे, माधवनगर मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष हरि ओम अग्रवाल भी उपस्थित रहें।

Related posts

इंसानियत हुई शर्मसार बंदर को फांसी पर लटका कर वीडियो किया वायरल..

Mamta Gautam

जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी समूहों की आपस में ही ठनी रार, ये है असली कहानी

Trinath Mishra

डॉ. हर्षवर्धन व उद्योग मंत्री हरसिमरत ने बठिंडा में किया AIIMS ओपीडी का उद्घाटन

Trinath Mishra