featured देश

मार्च 2022 तक बढ़ाई गई ‘गरीब कल्याण अन्न योजना’, 80 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त में गेहूं चावल

unnamed 1 मार्च 2022 तक बढ़ाई गई 'गरीब कल्याण अन्न योजना', 80 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त में गेहूं चावल

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ अब अगले साल मार्च महीने तक मिल सकेगा। केंद्रीय कैबिनेट ने इस योजना को 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है।

Delhi govt misleading on One Nation One Ration Card scheme Center alleges  in Supreme Court

मार्च 2022 तक बढ़ाई गई गरीब कल्याण अन्न योजना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ अब अगले साल मार्च महीने तक मिल सकेगा। केंद्रीय कैबिनेट ने इस योजना को 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। लाभार्थियों को अब मार्च 2022 तक मुफ्त में राशन मिलता रहेगा। इस योजना के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो पसंदीदा दाल मुफ्त दिया जा रहा है। योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों को मौजूदा राशन के मुकाबले 2 गुना राशन दिया जा रहा है।

मार्च 2020 में हुआ था गरीब कल्याण अन्न योजना का एलान

बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का मार्च 2020 में ऐलान किया गया था। इस योजना का मकसद कोरोना महामारी द्वारा हुए तनाव को कम करना है। पहले ये स्कीन अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए थी। लेकिन बाद में इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था और अब एक बार फिर मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

बिना राशन कार्ड वालों को नहीं मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज का फायदा उन लोगों के लिए नहीं है, जिनका राशन कार्ड नहीं है। इस योजना के तहत हर महीने 5 किलो अतिरिक्त राशन मिल रहा है। इस योजना के तहत मुफ्त अनाज उसी राशन की दुकान पर मिलेगा, जहां से राशन कार्ड पर मिलता है।

Related posts

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड के बीच गणेशोत्सव के आदेश में संशोधन किया, जानें पूरी खबर

Nitin Gupta

Breaking News

Omicron in India: ओमीक्रोन मामलों की संख्या हुई 140 से पार, जानिए किस राज्य में है कितने केस?

Neetu Rajbhar