featured देश

LG मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था किया रवाना

amarnath yatra from1 july LG मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था किया रवाना

 

पवित्र अमरनाथ यात्रा आज शुक्रवार से शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे को जम्मू के बेस कैंप से रवाना किया गया।

यह भी पढ़े

लुसाने डायमंड लीग 2023 में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड जीता, रचा इतिहास

 

 

पवित्र अमरनाथ यात्रा आज शुक्रवार (30 जून) से शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे को जम्मू के बेस कैंप से रवाना किया गया। भगवती नगर बेस कैंप से पहले जत्थे को उपराज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपराज्यपाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी। बता दें कि गुरुवार तक जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा के लिए देश भर से 1600 से ज्यादा तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं।

उपराज्यपाल मनाज सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा कि श्री अमरनाथ जी तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए। सभी भक्तों को सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से पूर्ण यात्रा की शुभकामनाएं। बाबा अमरनाथ से सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

image 800x450 649e358221fa1 LG मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था किया रवाना

लगभग 62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा में गुरुवार तक 1600 से ज्यादा तीर्थ यात्री जम्मू पहुंच चुके हैं। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस, बीएसएफ, भारतीय सेना के साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू कश्मीर में तैनात किया गया है। जम्मू में ये पहला मौका है जब बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड के साथ ड्रोन यूनिट्स को तीर्थ यात्रा मार्ग पर तैनात किया गया है। आतंकी खतरे को देखते हुए जम्मू से लेकर कश्मीर और एलओसी पूरी तरह से अलर्ट पर हैं।

amarnath 55c1a51ed7656 l 835x547 LG मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था किया रवाना

जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार शाम तक यात्रा के आधार शिविर बालटाल (गांदरबल) और पहलगाम के नुनवन (अनंतनाग) पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार, एक जुलाई को दोनों आधार शिविरों से श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की तरफ रवाना किया जाएगा और यात्रा प्रारंभ हो जाएगी।

Related posts

पाकिस्तान: शिक्षा प्रणाली में ये बड़े बदलाव करने जा रही है इमरान सरकार !

pratiyush chaubey

ISRO की शाखा पर दर्ज हुआ था करार तोड़ने का मामला, US कोर्ट ने दिए 1.2 अरब डाॅलर जुर्माना भरने के आदेश

Trinath Mishra

शताब्दी जैसी रेलगाड़ियों में लागू होगी एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव वर्ग में छूट किराया योजना

Trinath Mishra