featured देश

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में गई जान, अहमदाबाद से लौट रहे थे मुंबई

123 टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में गई जान, अहमदाबाद से लौट रहे थे मुंबई

 

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे इस दौरान उनकी कार डिवाइडर जा से टकराई।

 

यह भी पढ़े

TMC सांसद नुसरत जहां ने ऐसी जगह बनवाया टैटू जिसे देख हर कोई हुआ हैरान, फोटो हुई वायरल

 

साइरस की कार में 4 लोग सवार थे, हादसे के दौरान 2 की मौके पर ही मौत गई जबकि बाकी 2 लोगों को कासा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साइरस मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। इस हादसे में सायरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर दिनशा पंडोल की भी जान गई है। वहीं घायलों की पहचान अनायता पंडोले और दरीयस पांडोले के तौर पर हुई है।

 

123 टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में गई जान, अहमदाबाद से लौट रहे थे मुंबई

घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। कहा ये भी जा रहा है कि घटना के समय ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और उस समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। मिस्त्री की उम्र 54 साल थी।

जानकारी के मुताबिक टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकरा गई। कार में 4 लोग मौजूद थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो को अस्पताल ले जाया गया।

पालघर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साइरस मिस्त्री के मृत्यु के मामले में प्राथमिक अनुमान है कि कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। साइरस मिस्त्री का पार्थिव शरीर कासा के एक सरकारी अस्पताल में है। पुलिस द्वारा प्रक्रिया के अनुसार एक दुर्घटना मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की जा रही है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस से मामले की विस्तृत जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उस सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच करने को कहा गया है, जिसमें सायरस मिस्त्री की मौत हुई है

Related posts

यूपी में जारी है भीषण गर्मी का सितम, मौसम विभाग ने बताया कब से होगी बारिश

Shailendra Singh

भारत VS वेस्टइंडीज:  पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ने बनाए 184 रन, वेस्टइंडीज को 185 रन का टारगेट

Saurabh

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत की वन सम्पदा और जल संरक्षण को लेकर अपील

mohini kushwaha