featured देश

केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश के 3 और नागालैंड के 9 जिलों में 6 महीने के लिए बढ़ाया AFSPA, जानें क्या है ये कानून

army केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश के 3 और नागालैंड के 9 जिलों में 6 महीने के लिए बढ़ाया AFSPA, जानें क्या है ये कानून

 

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग और नागालैंड के 6 जिलों दीमापुर, निउलैंड, चुमुकेदिमा, मोन, किफिरे, नोकलाक, फेक, पेरेन और जुन्हेबोटो में सशस्त्र बल अधिनियम को शनिवार यानि 1 अक्टूबर, 2022 से अगले साल 30 मार्च तक बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े

 

केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, वीडियो आया सामने

इसके अलावा, भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के नामसाई और महादेवपुर पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में भी अफस्पा का विस्तार किया है। बीते शुक्रवार को गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक ताजा अधिसूचना में कहा गया कि अरुणाचल प्रदेश के तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों और असम राज्य की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले के नामसाई और महादेवपुर पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को सशस्त्र बल अधिनियम 1958 की धारा 3 के तहत 1 अक्टूबर से छह महीने की अवधि के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया है।

पकिस्तान

 

 

वहीं नागालैंड की बात करें तो वहां भारत सरकार ने कोहिमा जिले के पांच पुलिस स्टेशनों सहित नागालैंड के चार जिलों में 16 पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में भी आफस्पा का विस्तार किया है। जिसमें से मोकोकचुंग जिले में छह पुलिस स्टेशन; लोंगलेंग जिले में यांगलोक पुलिस स्टेशन; और वोखा जिले में चार पुलिस स्टेशन शामिल हैं।

चीन

केंद्र सरकार ने सशस्त्र बल अधिनियम1958 (1958 का 28) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में इसे 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था । उस वक्त 1 अप्रैल से लेकर 30 सितंबर, 2022 तक छह महीने के लिए इन क्षेत्रों को ‘अशांत क्षेत्र’ के रूप में घोषित किया गया था।

FZ2TmTyUUAY4TQ3 केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश के 3 और नागालैंड के 9 जिलों में 6 महीने के लिए बढ़ाया AFSPA, जानें क्या है ये कानून

 

Related posts

समाजवादी सेक्यूलर मोर्चे के लिए प्रचार करेंगी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू

mahesh yadav

केजरीवाल पर पर्रिकर का वार कहा: अब गोवा पर दिल्ली के लुटेरों की नजर

bharatkhabar

पाकिस्तान को और कड़ा ‘इंजेक्शन’ देने की जरूरत: लालू

bharatkhabar