featured उत्तराखंड वायरल वीडियो

केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, वीडियो आया सामने

kedarnath केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, वीडियो आया सामने

 

उत्तराखंड में केदारनाथ के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि यह पहाड़ खिसकने से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़े

1 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

 

रिपोर्ट के मुुतबिक श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में आज सुबह हिमस्खलन हुआ, लेकिन केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है ।

 

यहां देखें वीडियो

 

 

वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आपको बता दें कि केदारघाटी में बारिश का सिलसिला जारी है। 21 सितंबर को केदारनाथ हाइवे पर भूस्खलन हुआ था। हालांकि गनीमत रही थी कि वहां से गुजर रहे वाहन पहाड़ी के मलबे की जद में नहीं आए। बारिश के कारण चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ रहा है।

 

kedarnath केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, वीडियो आया सामने

 

बीते बुधवार की शाम को केदारनाथ हाई-वे पर फाटा के निकट पहाड़ी से जोरदार भूस्खलन हो गया। एक साथ कई टन मलबा और बोल्डर पहाड़ी से हाइवे पर गिरे। पहाड़ी से मलबा गिरता देखकर वाहनों के चालक रुक गए। एक यात्री बस को कुछ नुकसान हुआ था। बारिश के बाद भूस्खलन होने से जगह-जगह बद्रीनाथ और केदारनाथ हाइवे पर यातायात बाधित रहा। यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ा रहा।

 

Related posts

Azam Khan Bail: दो साल बाद जेल से रिहा हुए आजम खां, दोनों बेटों व शिवपाल यादव ने किया स्वागत

Rahul

राजस्थान के लिए करो या मरो की स्थिति!, जयपुर में पंजाब से भिड़ेगी

lucknow bureua

अधिकारी की बेटी को छेड़ने के मामले में बीजेपी अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

Rani Naqvi