featured राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की मुलाकात

324101651 520475483521043 1507136388022153125 n प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। CM बनने के बाद सुक्खू पहली बार प्रधानमंत्री से मिले ।

यह भी पढ़े

सर्जिकल स्ट्राइक पर हुई कांग्रेस की किरकिरी, जयराम रमेश को आया गुस्सा

 

आपको बता दें कि बीते 19 दिसंबर को भी CM सुक्खू PM से मिलने दिल्ली गए थे। तब कोरोना पॉजिटिव आने की वजह से वह PM से नहीं मिल पाए थे। इसलिए वह दोबारा दिल्ली दौरे पर हैं। बीते कल उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति ओपी धनखड़ से मुलाकात की है।

324101651 520475483521043 1507136388022153125 n प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की मुलाकात 326136271 627416349190307 7409919194888658498 n प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की मुलाकात 326794741 929489574708736 3598526924192729063 n प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की मुलाकात

PM से मिलने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू अपने गृह जिले हमीरपुर लौटेंगे। इस दौरान उनका गृह जिले में जोरदार स्वागत होगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू पहली बार आज हमीरपुर जा रहे हैं। आज वह हमीरपुर में ही रुकेंगे। पूर्ण राजत्व दिवस पर कल हमीरपुर में ही CM स्टेट लेवल स्टेट-हुड डे की अध्यक्षता करेंगे और दोपहर बाद वह शिमला लौटेंगे।

सूत्रों की मानें तो देर रात तक दिल्ली में कैबिनेट में मंत्रियों के खाली पड़े तीन पद भरने को लेकर भी सीएम ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ चर्चा की है। इस दौरान बोर्ड-निगमों में तैनाती को लेकर भी चर्चा की गई।

Related posts

हम जांच से नहीं डरते लेकिन सहारा डायरियों की भी जांच हो : केजरीवाल

shipra saxena

जौनपुर में एक्सिस बैंक में 15 लाख की लूट

Trinath Mishra

व्हाट्सएप पर स्वतंत्रता दिवस 2020 के थीम स्टिकर का ऐसे उठाएं फायदा..

Rozy Ali