featured देश मध्यप्रदेश

दिग्विजय के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर शिवराज का हमला, कहा- कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती

download 9 दिग्विजय के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर शिवराज का हमला, कहा- कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती

मध्य प्रदेश के चुनावी साल में नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें :-

सर्जिकल स्ट्राइक पर हुई कांग्रेस की किरकिरी, जयराम रमेश को आया गुस्सा

वहीं, दिग्विजय के बयान पर   ने हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तानी परस्ती का है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तानी परस्ती का है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं।

शिवराज ने राहुल गांधी पर बोला हमला

साथ में सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं तो राहुल गांधी जी से जवाब मांगता हूं कि यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है, टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है। आप भी सेना के कमजोर होने की बात कर रहे हैं। हमारी सेना का मनोबल गिराने का पाप और अपराध तो कम से कम कांग्रेस न करें।

दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाया ये सवाल

जम्मू कश्मीर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार को दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ये सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराए, लेकिन प्रमाण कुछ नहीं है। केवल झूठ के पुलिंदे पर यह राज कर रहे हैं।

Related posts

दिल्ली में लगे पीएम मोदी को पोस्टर, बताया गया ”द लाई लामा”

lucknow bureua

सायटिका की बीमारी से ऐसे पाएं छुटकारा, भूलकर भी ना करें ये चीजे

mohini kushwaha

देश में फिर से बदलेगा मौसम का मिज़ाज, मानसून हुआ सक्रिय, इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

Rahul