featured धर्म

Bhai Dooj 2022 : इस शुभ मुहूर्त पर लगाएं अपने भाई को तिलक

bhai dooj 2018110818292234 Bhai Dooj 2022 : इस शुभ मुहूर्त पर लगाएं अपने भाई को तिलक

 

हर साल हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। भाई दूज को यम द्वितीया या भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। यह पर्व रक्षाबंधन की तरह ही मनाया जाता है।

यह भी पढ़े

दुनिया के कई देशों के साथ भारत के कई हिस्सों में ठप हुआ WhatsApp, यूजर्स हुए परेशान

 

 

शास्त्रों के अनुसार, यम द्वितीया यानी भाईदूज के दिन यमराज अपनी बहन के घर दोपहर के समय आए थे और बहन की पूजा स्वीकार करके उनके घर भोजन किया था। वरदान में यमराज ने यमुना को कहा था कि भाई दूज यानी यम द्वितीया के दिन जो भाई अपनी बहनों के घर आकर उनकी पूजा स्वीकार करेंगे और उनके घर भोजन करेंगे उनका अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा।

 

bhai dooj Bhai Dooj 2022: इस दिन मनाया जा रहा है भाई दूज, इस शुभ मुहूर्त पर लगाएं अपने भाई को तिलक

शास्त्रों के अनुसार, भाईदूज के दिन यमराज, यमदूज और चित्रगुप्त की पूजा करनी चाहिए। इनके नाम से अर्घ्य और दीपदान करना चाहिए। इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 26 व 27 अक्टूबर दोनों दिन लग रही है। 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से भाईदूज का पर्व शुरू होगा, जो कि 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस दिन भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

bhai dooj 2018110818292234 Bhai Dooj 2022: इस दिन मनाया जा रहा है भाई दूज, इस शुभ मुहूर्त पर लगाएं अपने भाई को तिलक

कई जगहों पर उदया तिथि के हिसाब से भाईदूज का पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 27 अक्टूबर को भाईदूज का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

Related posts

शिवराज सिंह ने कांग्रेस को याद दिलाया कर्जमाफी का वादा कहा-चौकीदारी हम करेंगे  

Ankit Tripathi

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की प्रतिमा का अनावरण, कहा- कितने दिन जीते हैं ये मायने नहीं रखता…

Saurabh

BSSC Exam: Ist इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा की तिथि स्थगित होने से प्रतियोगियों में बढ़ी बैचेनी, जानें क्या है नई तारीख

Trinath Mishra