featured यूपी

लखनऊ में मास्क न पहनने वाले हो जाएं सावधान, नगर निगम कर रहा ये कार्रवाई

लखनऊ में मास्क न पहनने वाले हो जाएं सावधान, नगर निगम कर रहा ये कार्रवाई

लखनऊ: लखनऊ में कोरोना के कहर को देखते हुए नगर निगम भी अब सख्त हो गया है। लखनऊ नगर निगम ने मास्क न पहनने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है और कइयों का चालान काटा है।

मास्क न पहनने वालों का शुरू हुआ चालान

लखनऊ नगर निगम ने शहीद भगत सिंह वार्ड के अलावा इंदिरा नगर, मैथिलीशरण गुप्त, इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड, बाबू जगजीवन राम, शंकरपुरवा तृतीय, इस्माइल गंज प्रथम, इस्माइलगंज द्वितीय, लालबहादुर शास्त्री प्रथम और लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड में मास्क न पहनने वालों का चालान किया है।

लखनऊ में मास्क न पहनने वाले हो जाएं सावधान, नगर निगम कर रहा ये कार्रवाई

इसके अतिरिक्त नगर निगम ने शंकर पुरवा प्रथम, शंकर पुरवा द्वीतीय में भी कार्रवाई करते हुए लोगों का चालान किया है।

नगर निगम की टीम ने 13 वार्डों का किया दौरा

क्रमबद्ध तरीके से अगर समझें तो लखनऊ नगर निगम ने सबसे पहले शहीद भगत सिंह वार्ड का दौरा किया। यहां उन्हें सात लोग बिना मास्क पहने दिखे। इन लोगों से नगर निगम ने 450 रुपए की धनराशि वसूली। इसके बाद नगर निगम की टीम लखनऊ की प्रतिष्ठित कालोनी इंदिरा नगर में गई।

इस्माइलगंज में किया गया सबसे ज्यादा चालान

यहां उसे अमूमन लोग मास्क लगाए दिखे इसलिये यहां पर किसी का भी चालान नहीं किया गया। इसके बाद टीम मैथिलीशरण गुप्त वार्ड गई यहां उन्हें लोग मास्क लगाए दिखे जिससे उन्होंने किसी का भी चालान नहीं किया।

इसके बाद टीम इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड गई, यहां उन्हें 11 लोग बिना मास्क लगाए दिखे, जिसपर नगर निगम की टीम ने 1050 रुपए का चालान काटा।

टीम ने कई लोगों को बांटा मास्क

वहीं यहां पर नगर निगम ने दो लोगों को मास्क भी बांटे। इसके अतिरिक्त बाबू जगजीवन राम, शंकरपुरवा तृतीय और इस्माइल गंज प्रथम और द्वितीय में क्रमश: शून्य, आठ, चार, 16 लोग बिना मास्क लगाए दिखे, जिसपर नगर निगम की टीम ने शून्य, 800, 1200, 1550 रुपयों का चालन काटा है।

कुछ वार्डों में मास्क को लेकर जागरुक दिखे लोग

वहीं लाल बहादुर शास्त्री प्रथम और लाल बहादुरा द्वितीय वार्ड में नगर निगम की टीम कोई चालान नहीं काट पाई। यहां ज्यादातर लोग मास्क पहने दिखाई दिए। वहीं शंकर पुरवा प्रथम में जहां 10 लोगों का चालन काटा गया वहीं शंकर पुरवा द्वितीय में लोग मास्क पहने दिखाई दिए।

शंकर पुरवा प्रथम में नगर निगम की टीम ने एक हजार लोगों का चालान काटा, वहीं लोगों को तीन मास्क भी वितरित किए। वहीं लोहिया नगर में पांच लोगों का चालन किया गया और यहां पर टीम ने लोगों का 450 रुपये का चालान काटा।

इसके साथ ही दो लोगों को मास्क भी बांटा गया। इस प्रकार कुल चालान की संख्या 61 रही जहां पर चालान से नगर निगम को 5500 रुपए की कमाई हुई। वहीं कुल बांटे गए मास्कों की संख्या करीब 11 रही।

Related posts

अगस्ता वेस्टलैंड : कोर्ट से मिली संजीव त्यागी और गौतम खेतान को जमानत

shipra saxena

फतेहपुर में नगर पालिका ने रोपे 14 हजार से अधिक पौधे, ऐसे हो रही निगरानी

Shailendra Singh

सुदीप की गिरफ्तारी से भड़के TMC समर्थक, गृह मंत्रालय ने जताई चिंता

shipra saxena