featured देश

Congress President Election: मतदान हुआ खत्म, 19 अक्टूबर को आएगा नतीजा

big story 2 Congress President Election: मतदान हुआ खत्म, 19 अक्टूबर को आएगा नतीजा

Congress President Election:

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए मतदान खत्म हो गया। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट ने इस मतदान में हिस्सा लिया।

इसके लिए सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक AICC मुख्यालय समेत देश भर के पार्टी प्रदेश कार्यालयों में मतदान हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए देशभर में 36 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

 

 

ये भी पढ़ें :-

UP News: सीएम योगी ने दीपावली और छठ पूजा को लेकर की बैठक, दिए निर्देश

  • सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर मतदान किया।

  • कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने डाला वोट

मल्लिकार्जुन खड़गे ने डाला वोट

कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला।

पी चिदंबरम, जयराम रमेश ने डाला वोट

कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में वोट डाला।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने दिल्ली में अध्यक्ष पद के लिए अपना वोट डाल दिया है। जयराम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। यह एक ऐतिहासिक दिन है। राहुल गांधी भारत जोड़ी यात्रा के दौरान बेल्लारी में वोट डालेंगे।

देशभर के 36 केंद्रों पर बनाए गए 67 बूथों पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। कांग्रेस प्रतिनिधियों को अपनी पसंद के उम्मीदवार के नाम के आगे टिक मार्क लगाना होगा।

9800 डेलीगेट्स अपने मताधिकार का करेंगे उपयोग
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की देखरेख में होने वाले इस चुनाव में करीब 9800 डेलीगेट्स अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

खड़गे कर्नाटक और थरूर केरल में डालेंगे वोट
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी थरूर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डालेंगे।

संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के कैंप स्थल पर वोटिंग करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और कांग्रेस कार्यसमिति के अन्य सदस्य नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मतदान करेंगे। राहुल गांधी समेत 47 डेलीगेट्स कर्नाटक के बेल्लारी में संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के कैंप स्थल पर वोटिंग करेंगे।

कांग्रेस में 22 साल बाद चुनाव
कांग्रेस में 22 साल बाद अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। पिछले 24 वर्षों के दौरान यह पहला मौका होगा जब गांधी परिवार से बाहर का कोई नेता पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेगा। 1998 से ही कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गांधी परिवार के पास रही है। 2000 में हुए चुनाव में सोनिया गांधी ने जितेंद्र प्रसाद को करारी शिकस्त दी थी।

Related posts

दिल्ली: प्रियंका गांधी ने सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा ‘अंधेर वैक्सीन नीति चौपट राजा’

Shailendra Singh

भारत ने केन्या को 30 एंबुलेंस गिफ्ट किए

bharatkhabar

जल्द ही पर्दे पर धूम मचाएगी यश की KGF 2, जानें कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज

Aman Sharma