featured बिहार

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार की नई सरकार का आज विस्तार, जानें किन नेताओं के नाम पर चर्चा

nitish tejaswi Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार की नई सरकार का आज विस्तार, जानें किन नेताओं के नाम पर चर्चा

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नए कैबिनेट के मंत्रिमंडल का विस्तार आज होगा। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल फागू चौहान मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समेत कई नेता भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Panchang: 16 अगस्त 2022 का पंचांग, जानें आज का नक्षत्र और राहुकाल

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बाबत डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव से भी चर्चा की है। जानकार सूत्रों का कहना है कि नए मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

बिहार में कल कैबिनेट विस्तार, नीतीश-तेजस्वी सरकार में RJD का दबदबा!  तेजप्रताप समेत होंगे 15 मिनिस्टर - bihar Nitish kumar cabinet expansion  list minister names NTC - AajTak

राजद के विधायकों की ज्यादा संख्या को देखते हुए नीतीश मंत्रिमंडल में राजद का दबदबा दिखेगा। तेजस्वी के बड़े भाई और पूर्व कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव का नाम भी नए मंत्रियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। जानकार सूत्रों का कहना है कि नए मंत्रिमंडल में राजद के 15 और जदयू के 10 नेताओं को जगह मिलने की संभावना है। कांग्रेस कोटे से दो, हम कोटे से एक और एक नए निर्दलीय विधायक सुमित कुमार का नाम भी नए मंत्रियों की सूची में दिख सकता है।

Bihar Cabinet Expansion tomorrow 31 MLAs will take oath as minister in  nitish kumar cabinet नीतीश की नई कैबिनेट का कल विस्तार, 31 विधायक लेंगे  मंत्री पद की शपथ, जानें किनके नाम

राजद कोटे के संभावित चेहरे

तेज प्रताप यादव, रामानन्द यादव, ललित यादव , अनिता देवी, कार्तिक सिंह, सुनील सिंह, आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत , मो. शाहनवाज, चंद्रशेखर, इसराइल मंसूरी, सौरभ कुमार, सुधाकर सिंह , सुरेंद्र यादव, समीर कुमार महासेठ और शमीम अहमद।

Nitish Kumar New Cabinet Ministers proposed names list JDU RJD Congress HAM  - नीतीश की नई सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मिनिस्टर? जेडीयू-आरजेडी,  कांग्रेस-हम से संभावित ...

जदयू के इन नेताओं के नाम

दूसरी ओर जदयू कोटे से बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, श्रवण कुमार, मदन साहनी, दामोदर राउत, जमा खान, लेसी सिंह और सुमित कुमार सिंह के नाम नए मंत्रियों में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस कोटे से शकील अहमद और राजेश कुमार का नाम सूची में बताया जा रहा है। वैसे अफाक आलम और मुरारी गौतम का नाम भी चर्चाओं में है। हम कोटे से संतोष मांझी नए मंत्रियों की सूची में शामिल हैं।

Related posts

दोनों समुदायों में बातचीत से निकले राम मंदिर का रास्ता: उमा भारती

bharatkhabar

Union Budget 2023: आम बजट 2023 पर चर्चा शुरू, जानें नेता ने क्या दी प्रतिक्रिया

Rahul

विश्व पर्यावरण दिवस आज, जानें कब से मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस ?

pratiyush chaubey