featured देश

असम के CM हिमंता बिस्वा के खिलाफ FIR, 1 अगस्त को थाने में पेश होने को कहा

himanta biswa असम के CM हिमंता बिस्वा के खिलाफ FIR, 1 अगस्त को थाने में पेश होने को कहा

असम-मिरोजम सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, राज्य पुलिस के 4 वरिष्ठ अधिकारियों और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

आपराधिक साजिश के आरोप में FIR

इससे पहले दोनों राज्यों की पुलिस ने एक दूसरे के अफसरों को समन जारी किया है। मिजोरम पुलिस ने असम के सीएम के खिलाफ 26 जुलाई को हुई झड़प को लेकर हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया है।

मिजोरम पुलिस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि हथियारों से लैस 200 पुलिसकर्मियों ने IGP के नेतृत्व में उनके 20 पुलिस अफसरों पर हमला किया और उनके पुलिस कैंप को आरक्षित वन की जमीन पर अतिक्रमण बताते हुए जबरदस्ती कब्जाने का प्रयास किया।

सीएम 1 अगस्त को थाने में हों पेश

FIR कथित तौर पर मिजोरम के वैरेंगते जिले में प्रवेश करने, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने, भारतीय दंड संहिता के साथ मिजोरम रोकथाम और कोविड -19 अधिनियम 2020 की रोकथाम के तहत दर्ज की गई है। वहीं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और दूसरे लोगों को 1 अगस्त को थाने में पेश होने को कहा गया है।

26 जुलाई को हुई थी झड़प

26 जुलाई को असम और मिजोरम पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई थी। घटना में असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। संघर्ष के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, और असम सरकार द्वारा ये कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

दिल्ली में सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, न्यूनतम तापमान महज 3.6 डिग्री हुआ दर्ज

Rani Naqvi

मंकीपॉक्स को लेकर हरकत में आई दिल्ली सरकार, तीन प्राइवेट अस्पतालों को निर्देश, बनाएं जाएंगे 10-10 आइसोलेशन रूम

Rahul

UP: बड़ी खबर, गृह मंत्रालय की स्क्रीनिंग में आउट हुए अमिताभ ठाकुर समेत तीन IPS, दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Shailendra Singh