featured देश राज्य

दिल्ली में सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, न्यूनतम तापमान महज 3.6 डिग्री हुआ दर्ज

delhi thanth दिल्ली में सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, न्यूनतम तापमान महज 3.6 डिग्री हुआ दर्ज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है और बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान महज 3.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा, लेकिन पिछले तीन सालों के दौरान दिल्ली कभी इतनी ठंडी नहीं हुई। इससे पहले इसी साल 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रहा था। दिल्ली के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया गया। इनमें लोदी रोड पर 3.4, जफरपुर में 3.6, मंगेशपुर में 3.7 और पूसा में 3.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंडक इसी तरह रहेगी। कोहरा भी सितम ढहाता रहेगा। 30 दिसंबर तक दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

delhi thanth दिल्ली में सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, न्यूनतम तापमान महज 3.6 डिग्री हुआ दर्ज

बता दें कि 1 जनवरी को तापमान अधिकतम 21 और न्यूनतम 4 डिग्री रह सकता है। पिछले करीब एक हफ्ते से राजधानी शीतलहर की चपेट में है। इतने लंबे समय तक शीतलहर का प्रकोप पहले कभी नहीं देखा गया। पिछले 10 सालों के दौरान दिसंबर में 4 डिग्री से कम तापमान सिर्फ 4 मौकों पर ही देखा गया। ये मौके भी दिसंबर के अंतिम दिनों में आए। ऐसे में अनुमान है कि इस साल दिसंबर के अंतिम दिनों में तापमान 2 डिग्री तक भी जा सकता है।

Related posts

पद्मावत पर ओवैसी की मुसलमानों से अपील, फिल्म देखने ना जाएं, पैसे की बर्बादी है

Vijay Shrer

भारतीय सेना ने स्थापना दिवस पर किया स्वार्म-ड्रोन का सफल परीक्षण, जानें क्या है इसकी खासियत

Aman Sharma

सद्भावना दिवस पर याद किए गए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  

Rahul