featured देश

महाराष्ट्र : रेलवे फुट ब्रिज का गिरा हिस्सा, 20 लोग हुए घायल, 8 की हालत गंभीर

86 1669552981 महाराष्ट्र : रेलवे फुट ब्रिज का गिरा हिस्सा, 20 लोग हुए घायल, 8 की हालत गंभीर

 

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा आज यानि रविवार को गिर गया।

यह भी पढ़े

कल मनाया जाएगा बृज के सबसे लाडले ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी का प्रकट उत्सव

 

इस दौरान ब्रिज से गुजर रहे कुछ यात्री 60 फीट की ऊंचाई से सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि रेलवे के मुताबिक, घटना में 4 लोग घायल हुए हैं।

 

 

घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल था। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने घायलों को ट्रैक से उठाया। रेलवे अधिकारियों ने भी घटना की सूचना मिलते ही फौरन इस प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेनों को रोक दिया। इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया । फ़िलहाल हादसे में किसी की मौत की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। रेलवे ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Related posts

MP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस गठबंधन में बीएसपी को शामिल करने को तैयार नहीं थी: अखिलेश

Rani Naqvi

दून हाट में गढ़वाली और कुमाऊंनी लोक कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी

Rani Naqvi

Coronavirus Alert: देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, 6 राज्यों को लिखी चिट्ठी

Nitin Gupta