featured धर्म

28 नवंबर 2022 का राशिफल, आइए जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 28 नवंबर 2022 का राशिफल, आइए जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 28 नवंबर 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
अपने कॅरियर के प्रति आप के स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। परिजनों के समक्ष कटु वचनों का प्रयोग न करें।

वृषभ
आज दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।कर्मक्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं। कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा।

मिथुन
घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सराफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। कॅरियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क
आप बहुत जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते है, उचित होगा सोच समझ कर निर्णय लें। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अंलकार की प्राप्ति के योग है।

सिंह
समय का दुरुपयोग न करें। वाहन सुख सम्भव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

कन्या
आपकी बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। आज किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आय से अधिक व्यय होगा।

तुला
किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आप के निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज सज्जा में समय बीतेगा।

वृश्चिक
परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच कर रहे हैं।कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है।

धनु
आप की सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा। मन की व्याकुलता बढ़ सकती है।

मकर
मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं पर आपके संबंधों से कार्य हो जाएंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

कुंभ
परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।

मीन
अपने खान-पान की अनियमितता को संतुलित करें। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है, उचित होगा कि शांत रहें। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव होगी। वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति सम्भव है।

Aaj Ka Panchang: आज 28 नवंबर 2022 सोमवार का दिन है। मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष पञ्चमी 01:35 PM तक उसके बाद षष्ठी है ।सूर्य वृश्चिक राशि में योग-ध्रुव, करण- कौलव और बालव मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 28 नवंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-पञ्चमी 01:35 PM तक उसके बाद षष्ठी
  • नक्षत्र -उत्तराषाढा 10:29 AM तक उसके बाद श्रवण
  • करण-बालव और कौलव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-ध्रुव
  • वार- सोमवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:52 AM
  • सूर्यास्त– 5:36 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 10:20 AM, 27 नवंबर
  • चन्द्रास्त- 9:08 PM, 27 नवंबर
  • राहु काल -08:13 AM से 09:33 AM तक

Related posts

Covid Vaccination: लखनऊ में इन दो पिंक बूथों पर हो रहा महिलाओं का टीकाकरण

Shailendra Singh

वायरल हो रही ब्वॉयफ्रेंड रोमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन की ये तस्वीर

Rani Naqvi

केंद्र सरकार की हेल्थ स्कीम को लागू नहीं करेगी पश्चिम बंगाल सरकार: ममता

Vijay Shrer