यूपी

आज़म खान के साथ चुनाव प्रचार करेंगे मुलायम: उदयवीर

azam and mulayam आज़म खान के साथ चुनाव प्रचार करेंगे मुलायम: उदयवीर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी उदयवीर सिंह ने कहा है कि पार्टी के पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा चुनाव प्रचार नहीं करने की नाराजगी क्षणिक है। नयी पीढ़ी के निर्णय से अभिभावक कभी-कभार नाराज हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि 12 फ़रवरी के बाद आज़म खान के साथ मुलायम सिंह प्रचार करेंगे।

azam and mulayam आज़म खान के साथ चुनाव प्रचार करेंगे मुलायम: उदयवीर

उदयवीर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के प्रति सम्मान हमेशा बना रहेगा। उनके जैसा कोई नहीं है और दोबारा सत्ता में आये तो मुलायम सिंह खुश होंगे। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबन्धन 300 सीटें जीतकर सरकार बनाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अमेठी और रायबरेली को लेकर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए जाने की बात कही।

सपा एमएलसी ने कहा कि अखिलेश यादव के निर्णय के साथ सभी लोग हैं। उन्होंने कहा है कि यह गठबन्धन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए है। भाजपा की तानाशाही रोकने के लिए गठबन्धन किया गया है। इससे पहले सपा के पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी का कांग्रेस से गठबन्धन के विरोध में चुनाव प्रचार नहीं करने की बात कही थी। उन्होंने गठबन्धन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सपा अकेले सरकार बनाने में सक्षम थी। ऐसे में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की कोई जरूरत नहीं थी।

Related posts

मेरठः बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, फर्जी डॉक्टर की दांस्ता सुनकर पुलिस के भी उड़े होश

Shailendra Singh

भ्रष्टाचार की कोख से उत्पन्न हुई है योगी सरकार: दीपक सिंह

Shailendra Singh

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को अभी करना होगा नए पाठ्यक्रम का इंतजार

Aditya Mishra