ऋषिकेश। मिनिस्ट्रियल कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर जारी तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार अधिकारियों से वार्ता के बाद दूसरे दिन ही समाप्त हो गया। इसके बाद तमाम विभागो में कर्मचारियों के वापस लौट आने से कामकाज पूरी तरह सामान्य हो गया। इससो लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

बता दें कि मिनिस्ट्रियल कर्मचारी एसोसिएशन ने अपनी छह सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार का आह्वान किया था। इसके बाद तमाम विभागों में कर्मचारी एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया था। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं सरकारी कामकाज भी पूरी तरह ठप हो गया था। खासकर तहसील में अपना कार्य के लिए आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा था। गुरुवार को अधिकारियों से वार्ता के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए।