featured खेल देश

धोनी के शून्य पर आउट होने पर छोटे फैन ने खोया आपा, इस तरह जताई नाराजगी

धोनी के जीरो पर आउट होने पर नाराज हुआ नन्हा फैन धोनी के शून्य पर आउट होने पर छोटे फैन ने खोया आपा, इस तरह जताई नाराजगी

नई दिल्ली : भारतीय टीम जब भी मैदान पर होती है, फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर ही रहता है। भारतीय खिलाड़ी जब जब अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यही फैंस जोरो शोरों से सैलीब्रेशन मनाते हैं लेकिन जब यही खिलाड़ी शर्मनाक प्रदर्शन करते हैं तो फैंस का गुस्सा देखते ही बनता है।

धोनी के जीरो पर आउट होने पर नाराज हुआ नन्हा फैन धोनी के शून्य पर आउट होने पर छोटे फैन ने खोया आपा, इस तरह जताई नाराजगी

फैन को था पूरा भरोसा

एशिया कप के तहत भारत और हांगकांग के बीच हुए वनडे मुकाबले के दौरान भी कुछ ऐसे ही दृश्य देखने को मिले। दरअसल विराट कोहली कोहली की अनुपस्थिति में एक बार फिर से फैंस की निगाहें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी हुई थी। टैस्ट क्रिकेट से रिटायरमैंट ले चुके धोनी इंगलैंड से वनडे और टी-20 सीरीज खेलकर वापस भारत लौट चुके थे। ऐसे में क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि एशिया कप में धोनी फिर से फ्रैश होकर अपनी दमदार बल्लेबाजी का जलवा दिखाएंगे। लेकिन हुआ इससे बिल्कुल ऊलट।

धोनी शून्य पर आउट

भारत के शतकवीर शिखर धवन के आऊट होने पर क्रीज पर आए धोनी से फैंस लंबी पारी की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन यहां धोनी महज तीसरी ही गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। धोनी के चौकों छक्कों की उम्मीद लेकर बैठे कई फैंस उनके शून्य पर आऊट होने के दृश्य को पचा नहीं पाए। एक दर्शक तो बिल्कुल भौचक्का ही रह गया। वहीं, धोनी की टी-शर्ट पहने एक बच्चा बार-बार धोनी को थंब डाउन दिखाता रहा।

छोटे फैन ने खोया आपा

फैंस द्वारा दी गई प्रतिक्रियाएं जब सोशल साइट्स पर अपलोड हुई तो फैंस ने भारतीय क्रिकेटरों को ट्रोल तो किया ही साथ ही साथ कई रोचक प्रतिक्रियाएं भी दीं। सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया उक्त बच्चे को मिली जिसने आपा खोते हुए अपनी कुर्सी तक को तोडऩे की कोशिश की। वह धोनी के जीरो पर आउट होने की मायूसी छिपा नहीं सका।

जब बाद में बच्चे से इस बारे में पूछा गया तो उसने जवाब दिया कि वह धोनी का फैन तो है ही साथ में खुद भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज है। बच्चे ने बताया कि वह मैदान पर पहली बार मैच देखने आया था और अपने पसंदीदा खिलाड़ी के आउट होने की निराशा को छुपा नहीं सका।

Related posts

1857 की क्रांति के मुख्य चेहरों के बारे में जानें क्या थी क्रांति में भूमिका

mahesh yadav

संसद का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से, जीएसटी, तीन तलाक सहित कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

Rahul srivastava

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन, सदमें में बॉलीवुड

Rani Naqvi