October 3, 2023 10:18 am
featured मध्यप्रदेश

MP IAS Transfer List: मध्य प्रदेश में 18 आईएएस के किए तबादले, देखें लिस्ट

29 10 2021 ias officers transfer list 2 22159960 MP IAS Transfer List: मध्य प्रदेश में 18 आईएएस के किए तबादले, देखें लिस्ट

MP IAS Transfer List: मध्य प्रदेश में देर रात 18 आईएएस के तबादले किए गए हैं। चार संभागों के कमिश्नर और 5 जिलों के कलेक्टर बदले गये। भोपाल और इंदौर के कमिश्नर का भी तबादला हुआ।

ये भी पढ़ें :-

Eye Flu Case In India: इन राज्यों में बढ़ रहे Eye Flu के मामले, क्या है लक्षण और कैसे करें बचाव? आइए जानें

तबादला सूची के अनुसार, कई जिलों के कमिश्नर, कलेक्टर और निगम आयुक्त का ट्रांसफर किया गया है। इंदौर के संभागायुक्त पवन शर्मा अब भोपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, भोपाल के मालसिंह भयडिया को इंदौर भेजा गया है।

Image

ट्रांसफर आदेश के बाद पांच जिलों के कलेक्टर और चार संभागों के आयुक्त बदल दिए गए हैं। उज्जैन के संभागायुक्त संदीप यादव प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल बनाए गए हैं। डॉ. संजय गोयल प्रमुख राजस्व आयुक्त अब उज्जैन के संभागायुक्त होंगे। नर्मदापुरम के श्रीमन शुक्ला को प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड बनाया गया है।

बदले गए पांच जिलों के कलेक्टर
पन्ना जिले के नए कलेक्टर अब हरजिंदर सिंह होंगे। वहीं, संजीव श्रीवास्तव को भिंड की जिम्मेदारी दी गई है और मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा, भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ बुद्धेश कुमार वैद्य अब उमरिया कलेक्टर होंगे और तरुण राठी को गुना कलेक्टर पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

विश्व दिव्यांग दिवस पर बढ़ाई गई राज्य पुरस्कार की धनराशि, जाने क्या है प्रक्रिया

Aditya Mishra

छत्तीसगढ़ः मुख्यमंत्री ने सीतापुर में दी 455 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

mahesh yadav

14 अप्रैल 2022 का राशिफल: किस्मत के कनेक्शन से बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar