featured यूपी

लखनऊ: विरोधियों को फंसाने के लिए BJP सांसद के बेटे ने खुद पर चलवाई गोली

लखनऊ: विरोधियों को फंसाने के लिए BJP सांसद के बेटे ने खुद पर चलवाई गोली!

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। यहां मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर के बेटे को देर रात संदिग्‍ध हालात में गोली मारी गई।

यह भी पढ़ें:  NEET 2021: इस साल बदलेगा नीट का पैर्टन, जानें परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी   

भाजपा सांसद का बेटा आयुष गोली लगने के कारण घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आयुष देर रात छठा मील में अपने साले के साथ टहलने निकला था और इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसे गोली लग गई।

पुलिस ने आयुष के साले को लिया हिरासत में

वहीं, घटना की जांच कर रही पुलिस का दावा है कि गोली आयुष के लाइसेंसी असलहे से ही चली है। मामले में पुलिस ने आयुष के साले आदर्श को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। उधर, इस मामले की जानकारी होते ही सांसद कौशल किशोर पत्नी जयदेवी के साथ आनन-फानन में ट्रामा सेंटर पहुंचे। हालांकि, आयुष की हालत अब खतरे से बाहर है।

परिवार ने अभी तक नहीं दी तहरीर

हालांकि, परिवार की ओर से अभी तक घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। सांसद कौशल किशोर ने कहा- ‘मेरे बेटे आयुष ने लगभग 2 बजे मुझे बताया कि उसे गोली मार दी गई। उसने यह भी कहा कि जब घटना हुई तो वह अपने बहनोई के साथ बाहर गया था। अगर आयुष के बहनोई ने उस पर गोली चलाई, तो आयुष को इसके बारे में बताना चाहिए। पुलिस जांच कर रही है। मैंने अभी तक एफआइआर दर्ज नहीं कराई है।’

 

 

आयुष ने साले से खुद पर चलवाई गोली

वहीं, अभी तक पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस जगह पर आयुष को गोली मारने की बात बताई गई, वहां लगे सीसी कैमरे में कोई अन्य नजर नहीं आया। पुलिस ने आयुष के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि आयुष के कहने पर ही उसने आयुष पर गोली चलाई थी, क्‍योंकि आयुष अपने विरोधियों को फंसाना चाहता था। फिलहाल, पुलिस इस घटना में प्रयुक्‍त असलहा बरामद कर लिया है। पुलिस आयुष से पूछताछ करते हुए मामले की जांच कर रही है।

 

 

लव मैरिज के बाद पिता से हुआ अलग

उधर, लखनऊ पुलिस कमिश्नर ध्रुव कांत ठाकुर ने बताया कि, यह घटना देर रात के करीब 2 घटी। पहले बताया गया कि सांसद के बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई, लेकिन अब तक की जांच में पता चला कि सांसद के बेटे के कहने पर उसके साले ने ही गोली चलाई। पुलिस कमिश्‍नर ने बताया, जिस पिस्टल से गोली चली थी, उसे हमने रिकवर कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बीते साल सांसद के बेटे ने लव मैरिज की थी और उसी के बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहा था। घटना को लेकर जांच जारी है।

Related posts

बाजपुर: भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल यशपाल आर्य का चुनाव प्रचार, कांग्रेस को वोट देने की अपील

Neetu Rajbhar

कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जबरदस्त झटका दिया है: विश्व बैंक

Shubham Gupta

ओडिशा में शुक्रवार तक भारी बारिश की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

rituraj