featured देश मध्यप्रदेश राज्य

मप्र: चंबल में बाढ़ के चलते मंडरा रहा  20 गावों में बाढ़ का खतरा

BARISH मप्र: चंबल में बाढ़ के चलते मंडरा रहा  20 गावों में बाढ़ का खतरा

भोपाल : बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं यह बारिश कई जगह मौंत का कहर बनकर बरस रही है। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा को जोडऩे वाली चंबल नदी में पिछले नौ दिनों में करीब आठ मीटर पानी बढऩे से आसपास के 20 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

चंबल में बाढ़ के चलते मंडरा रहा  20 गावों में बाढ़ का खतरा
चंबल में बाढ़ के चलते मंडरा रहा  20 गावों में बाढ़ का खतरा

जल संसाधन विभाग ने जारी किए आंकडे

हाल ही जारी हुए जल संसाधन विभाग के आंकडों के मुताबिक, 24 जून को उदी घाट पर चंबल नदी 108.32 मीटर के जलस्तर पर थी। कल इसी घाट पर चंबल का जलस्तर 116.07 मीटर दर्ज किया गया। भिंड-इटावा रोड पर चंबल नदी के पुल की कुल ऊंचाई 122 मीटर है, जबकि इस पुल के 119.60 मीटर पर खतरे का निशान है। वर्तमान में नदी यहां खतरे के निशान से महज तीन मीटर नीचे बह रही है।

ये भी पढ़ें :दिल्ली में बाढ का खतरा बढा,खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही यमुना

मडरा रहा 20 गांवों में बाढ का खतरा

इस साल दो अगस्त तक जिले में औसत 558.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक 267.3 मिमी बारिश ही हुई थी। इस साल पिछले वर्ष की तुलना में 83.5 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।  सूत्रों के मुताबिक नदी में पानी बढऩे के बाद भिंड और अटेर ब्लॉक के 20 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बाढ की आशंका को लेकर प्रशासन सतर्क है।

 -BY ANKIT TRIAPATHI

Related posts

बिहार की राजनीति गरमाई, ट्विटर पर जारी शीत युद्ध, तेजस्वी भी मैदान में उतरे

Breaking News

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- पूंजीपति मित्रों की थाली भरने के दबाव में किसानों को भटका हुआ बता रही सरकार

Trinath Mishra

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सुमन सोंथालिया को नितिन गडकरी द्वारा ‘वर्ष 2020 की उद्यमी महिलाएं’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Rahul srivastava