featured देश

दिल्ली में बाढ का खतरा बढा,खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही यमुना

दिल्ली में बाढ का खतरा बढा,खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही यमुना

नई दिल्ली: दिल्ली में लगातार मंडरा रहा बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। बता दें बीती रात करीब 10बजे हरियाणा के यमुनानगर के हथिनीकुंड बांध से 26096 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सुबह पांच बजे यमुना खतरे के निशान से एक मीटर से ज्यादा ऊपर बह रही है। दिल्ली में खतरे का निशान 204.83 है जबकि अभी हालत ये है कि यमुना करीब 206 मीटर पर बह रही है। वहीं बाढ की आशंका को लेकर निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगह पहले ही भेज दिया गया है।
delhi flood दिल्ली में बाढ का खतरा बढा,खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही यमुना

 

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, दिल्ली में बाढ़ की आशंका

 

यमुना नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण लोहे के पुल को यातयात के लिए दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। पुराना पुल बंद होने से दिल्ली में 27 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले गए, हालांकि बाद में रेल यातायात सामान्य हो गया है। DM के आदेश पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पुल से गुजरने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है। इसके साथ ही यमुना से लगे निचले इलाकों को भी खाली कराने का आदेश दिया गया है।

दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

देश के आधे हिस्से में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही तेज बारिश ने भी दिल्ली वालों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। राजधानी दिल्ली से लेकर पटना तक एक जैसे हालात हैं। देश भर में बाढ़ बारिश और तूफान से अब तक 539 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन में बाढ़, भूस्खलन ने बरपाया कहर,अब तक 86 लोगों की हुई मौत

By:Ritu Raj

Related posts

नहीं रहीं मशहूर अदाकारा तबस्सुम, 78 वर्ष की आयु में हुआ निधन

Rahul

श्रीनगर दौरे पर अरूण जेटली, घाटी के हालातों की करेंगे समीक्षा

kumari ashu

कौशल विकास एक निंरतर प्रक्रिया होनी चाहिए- उप-राष्‍ट्रपति

mahesh yadav