Breaking News featured देश

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- पूंजीपति मित्रों की थाली भरने के दबाव में किसानों को भटका हुआ बता रही सरकार

916d49aa 6c56 438b 9143 23cc6b985f50 प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- पूंजीपति मित्रों की थाली भरने के दबाव में किसानों को भटका हुआ बता रही सरकार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कृषि कानून का विरोध प्रदर्शन जोर पकड़ रहा है। आए​ दिन तमाम किसानों और अन्य के द्वारा इस आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है। आज किसान आंदोलन को 13वां दिन है। इसके साथ ही आज किसानों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया था। जिसके चलते कई विपक्षी दलों ने अपना सम​र्थन दिया। इसी बीच आज भारत बंद के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान संगठनों द्वारा बुलाये गये ‘भारत बंद’ का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुये केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि सरकार अपने पूंजीपति मित्रों की थाली भरने के दबाव में किसानों को भटका हुआ बता रही है। यही नहीं, प्रियंका गांधी ने किसानों का साथ देने की अपील की।

ट्वीट कर केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना-

बता दें कि किसान आंदोलन के साथ ही राजनीतिक हलचलें भी तेज हो गई हैं। भाजपा द्वारा विपक्ष पर और विपक्ष द्वारा भाजपा पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। भारत बंद का समर्थन करते हुये प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के दबाव में ये सरकार काम कर रही है, उन्होंने ट्वीट करते हुये केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुये केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि सरकार अपने पूंजीपति मित्रों की थाली भरने के दबाव में किसानों को भटका हुआ बता रही है। यही नहीं, प्रियंका गांधी ने किसानों का साथ देने की अपील की। कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुये लिखा कि जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है, उन किसानों को भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है।

भारत बंद के समर्थन पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी-

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने लिखा कि ”ये संघर्ष आपकी थाली भरने वालों और अरबपतियों की थाली भरने वालों के बीच है। आइए किसानों का साथ दें। गौरतलब है कि आज किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद बुलाया है और इसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में भारत बंद के समर्थन पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी है। हरियाणा को छोड़ जिन राज्यों में बीजेपी और सहयोगियों की सरकारें हैं, वहां बंद का असर ज्यादा नहीं होगा और जिन राज्यों में विपक्षी पार्टियों की सरकार है, वहां बंद प्रभावी रहेगा।

 

Related posts

‘अंतिम महामारी नहीं होगी कोरोना वायरल, अगली के लिये रहे तैयार’

Shagun Kochhar

हिन्दू बन शादीशुदा मुस्लिम युवक ने रचाई शादी, खुली पोल तो हुआ फरार

piyush shukla

राज्यपाल से मिलकर नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

Rani Naqvi