Life Style लाइफस्टाइल

Mothers Day 2022 : कब और क्यों हुई मदर्स डे मनाने की शुरुआत, जानें इस दिन का इतिहास

Happy Mothers Day 2 Mothers Day 2022 : कब और क्यों हुई मदर्स डे मनाने की शुरुआत, जानें इस दिन का इतिहास

Mothers Day 2022 : मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे अहम और अनमोल होता है। मां से रिश्ता होने के बाद ही एक बच्चा बड़ा होने तक अपने जीवन में कई और रिश्तों को अपना सकता है। मां की ममता और प्यार हर इंसान के लिए बहुत जरूरी होती है। मां बच्चे की इस जरूरत को बिना किसी स्वार्थ के पूरा करती है। वैसे तो मां अपने बच्चे पर अपना पूरा जीवन कुर्बान कर देतीं हैं।

ये भी पढ़ें :-

Chardham Yatra 2022: ब्रह्म मुहूर्त में खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

मां की इसी ममता और प्यार को सम्मान देने के लिए एक खास दिन होता है। इस दिन को मदर्स डे कहते हैं। हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल 8 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है।

मदर्स डे कब मनाया जाता है?
मदर्स डे दुनिया भर में मई महीने के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। साल 2022 में मदर्स डे 8 मई को मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की शुरुआत औपचारिक तौर पर 1914 में हुई थी।

इस महिला ने मनाया था सबसे पहले मदर्स डे
मदर्स डे मनाने की शुरुआत एना जार्विस नाम की एक अमेरिकी महिला ने की थी। एना अपनी मां को आदर्श मानती थीं और उनसे बहुत प्यार करती थीं। जब एना की मां की निधन हुआ तो उन्होंने कभी शादी न करने का फैसला करते हुए अपनी मां के नाम अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने मां को सम्मान देने के लिए मदर्स डे मनाने की शुरुआत की। उन दिनों यूरोप में इस खास दिन को मदरिंग संडे कहा जाता था।

मई में रविवार को ही क्यों मनाते हैं मदर्स डे?
एना के इस कदम के बाद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने औपचारिक तौर पर 9 मई 1914 में मदर्स डे मनाने की शुरुआत की। इस खास दिन के लिए अमेरिकी संसद में कानून पास किया गया। जिसके बाद मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने का फैसला लिया गया। बाद में मदर्स डे को मई के दूसरे रविवार के दिन मनाने की स्वीकृति अमेरिका समेत यूरोप, भारत और कई अन्य देशों ने भी दी।

Related posts

एक संतरे के फायदे हैं हजार

kumari ashu

वैवाहिक रिश्तों में चाहते हैं स्थिरता तो अपनाएं ये उपाय

piyush shukla

खांसी और जुकाम से आपको बचा सकती हैं ये खास चीजें, रोजाना करना है सेवन!

Hemant Jaiman