देश featured राज्य

मोदी सरकार देने जा रही मुस्लिम लड़कियों को ये खास तोहफा

modi government, mukhtar abbas naqvi, shadi shagun, muslim girls

नई दिल्ली। मोदी सरकार मुस्लिम लड़कियों को तोहफा देने जा रही है। ये तोहफा मोदी सरकार उनकी शादी के शगुन को तौर पर देगी। दरअसल देश में मुस्लिम लड़कियों को उच्च शिक्षा में प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार उन अल्पसंख्यक लड़कियों को उनकी शादी के शगुन के तौर पर 51,000 रूपये की राशि उनकी पढ़ाई पूरी करने के लिए देगी। ये कदम केंद्राय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की अधिनस्थ संस्था मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन’ ने उन मुस्लिम लड़कियों की पढ़ाई को लेकर उठाया है जो अपनी पढ़ाई पूरी करने में असमर्थ है। एमएईएफ का कहना है कि इस योजना का मकसद है कि मुस्लिम लड़कियां और उनके अभिभावक इस बात को समझ सके कि लड़कियां विश्वविद्यालय और कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर सके। फिलहाल सरकार ने इस कदम को शुरूआती तौर पर शादी शगुन नाम दिया गया है।

modi government, mukhtar abbas naqvi, shadi shagun, muslim girls
mukhtar abbas naqvi

बता दें कि हाल ही में मुख्तार अब्बास नक़वी की अध्यक्ष में की गई बैठक में लड़कियों को दी जाने वाली छात्रवृति को लेकर कुछ फैसले लिए गए हैं। जिनमें से ये फैसला प्रमुख है। इसके साथ ही ये फैसला भी लिया गया है कि जो लड़कियां 10वीं और 12वीं पास कर रही हैं उन्हें पढ़ाई करने के लिए सरकार की तरफ से 10 हजार रूपये की राशि दी जाएगी। अब तक सिर्फ 11वीं और 12वीं पढ़ने वाली लड़कियों को 12 हजार रूपये की छात्रवृत्ति दी जा रही थी।

वहीं एमएईएफ कोषाध्यक्ष शाकिर का कहना है कि मुस्लिम समाज में आज भी लड़कियों को उच्च शिक्षा नहीं दी जाती। जिसकी एक बड़ी वजह आर्थिक तंगी है। इस योजना के चलते हमारा मकसद मुस्लिम लड़कियों और उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करना है। ताकि मुस्लिम लड़कियां कम से कम ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी कर सके। ऐसे में उन लड़कियों को शादी शगुन के तौर पर सरकार ने 51,000 रूपये की राशि देने का फैसला किया है। इससे हमे उम्मीद है कि मुस्लिम लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए लोगों को हौसला मिलेगा।

साथ ही कोषाध्यक्ष का कहना है कि इस संदर्भ में वेबसाइड भी तैयार की जाएगी और इसमें पूरा ब्योरा दिया जाएगा। वहीं कहा गया है कि ये राशि उन्हीं लड़कियों को दी जाएगी जिन्होंने स्कूल से एमएईएफ की ओर से छात्रवृत्ति प्राप्त की है। अंसारी ने इस योजना का श्रय पीएम मोदी के नृतत्व और नकवी की कोशिशों को दिया है। पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास नारे को सच करने का काम शुरू कर दिया है। अल्पसंक्यकों के हित में उठाए गए कदम पीएम के नृतत्व और नकवी की केशिशों का नतीजा है।

Related posts

30 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

हैदराबाद में इमारत गिरने से 2 की मौत 10 लोगों के दबे होने की आशंका

shipra saxena

शातिर काट रहे एयरटेल इंडिया की ऑप्टिकल फाइबर केबल, मुबंई पुलिस में दर्ज की रिपोर्ट

Aman Sharma