featured धर्म

30 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 30 जनवरी 2023 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज आपके हाथ लग सकता है। अपने जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई तोहफा दें। सरकारी कर्मचारियों को अधिकारियों से सफलता मिल रही है।

वृषभ
पेशेवर और व्यावसायिक संदर्भ में आज आपके लिए नए संपर्क बनाने का अनुकूल समय है। बीते समय से चल रहे प्रेम संबंध और अधिक परिपक्व हो सकते हैं। कुछ लोगों के जीवन में आज प्यार दस्तक दे सकता है।

मिथुन
आज आपका पूरा दिन माता-पिता के साथ व्यतीत हो सकता है। आप उन्हें शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। इससे उनका पूरा दिन काफी प्रसन्न रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आपका बच्चा आपसे कुछ नई चीजें सीख सकता है।

कर्क
कर्क राशि वालों को आज बहुत अधिक काम करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपको तनाव और थकान ही देगा। आप पारिवारिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए जीवन के फैसले लेंगे।

सिंह
विदेश व्यापार से जुड़े सौदों को अंतिम रूप देने के लिए यात्रा की योजना बनेगी। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपका साथी आपकी अशांति का कारण बनेगा।

कन्या
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आप अपने किसी दोस्त को भी साथ ले जा सकते हैं।

तुला
आज आपको यात्रा के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। दोस्तों के साथ कुछ रोचक और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। आपकी अपेक्षाएं और प्रयास बहुत अच्छे हो सकते हैं।

वृश्चिक
व्यापार आदि से जुड़े लोग आज कार्यक्षेत्र में बेहतरीन तरक्की करेंगे। आपको अपने मित्रों से लाभ मिल सकता है और सरकारी अधिकारी आपकी मदद कर सकते हैं।

धनु
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ के संकेत हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। काम के प्रति आपका उत्साह बना रहेगा। बिल्डरों को आज किसी जमीन से फायदा हो सकता है।

मकर
आज किसी भी नए काम की शुरुआत में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ मनोरंजक शाम बिताने का प्लान बनेगा। भाग्य साथ देगा।

कुंभ
शिक्षा से जुड़े जातकों की अच्छी प्रगति संभव है। रुचि के विषयों में आपका ज्ञान बढ़ेगा। आप छात्र शैक्षणिक क्षेत्र में चमकेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी।

मीन
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका कोई दोस्त आपको अपने घर डिनर पर बुला सकता है। आपकी दोस्ती में मजबूती आएगी। आज आपको काम की कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं

Aaj Ka Panchang: आज 30 जनवरी 2023 सोमवार का दिन है। माघ मास की शुक्ल पक्ष नवमी 10:11 AM तक उसके बाद दशमी है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-ब्रह्म, करण -तैतिल और गर है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 30 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-नवमी 10:11 AM तक उसके बाद दशमी
  • नक्षत्र-कृत्तिका 10:15 PM तक उसके बाद रोहिणी
  • करण-तैतिल और गर
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-ब्रह्म
  • वार-सोमवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:11 AM
  • सूर्यास्त–6:08 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 12:57 PM ,30 जनवरी
  • चन्द्रास्त-2:47 AM ,31 जनवरी
  • राहु काल -08:33 AM से 09:55 AM तक

Related posts

Breaking News

बीजेपी नेता श्रीपद नाइक का बड़ा बयान कहा, गोवा में नेतृत्व के बदलाव की जरूरत

mahesh yadav

जात-पात के चलते सपा-बसपा ने जनता को बनाया है बेवकूफ: मोदी

bharatkhabar