featured यूपी

लखनऊ: पति के साथ जा रही महिला से बदसलूकी, वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़ा, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: पति के साथ जा रही महिला से बदसलूकी, वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़ा, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड में पति के साथ जा रही महिला से कार सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। जब महिला ने मामले का वीडियो बनाना चाहा तो आरोपियों ने महिला का फोन तोड़ दिया। महिला और उसके पति की आवाज सुनकर वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ इकठ्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

लखनऊ के इंदिरानगर की रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ मायके गई थी। रात 11 बजे वह बाइक से अपने पति के साथ वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में कार सवार युवकों ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक महिला ने शोहदों को नजरअंदाज किया। फिर महिला ने इन युवकों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनाते देख युवकों ने बाइक को रोक लिया और महिला से अभ्रदता की। युवकों और महिला के पति के बीच हाथापाई भी हुई। युवकों ने उसी समय महिला का फोन भी तोड़ दिया।

इस पूरी घटना के बीच जब वहां लोग इकठ्ठा होने लगे तभी यह युवक धक्का मुक्की करके मौके से भाग गए। महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए कार सवार युवकों की कार का नंबर बताया है। पुलिस कार नंबर के आधार पर जांच कर रही है।

Related posts

10 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

Rahul

शहीद दिवस पर पूरा देश भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कर रहा नमन

bharatkhabar

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन का स्वागत किया

Trinath Mishra