Breaking News featured यूपी

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर कांग्रेस का तंज, प्रवक्ता बोले- किस मुंह से…  

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर कांग्रेस का तंज, प्रवक्ता बोले- किस मुंह से...  

लखनऊ: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में छह महीने के बाद चुनाव है और इसी के मद्देनज़र भाजपा ने नया शिगूफा छोड़ा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मुद्दाहीन राजनीति करती आई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा को बदलने के लिए तैयार है।

किस मुंह से जन आशीर्वाद मागेंगे भाजपाई: सचिन रावत

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपाई किस मुंह से जन आशीर्वाद मांगने जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जब जनता ही भाजपा सरकार को नकार रही है तो आशीर्वाद किससे मांगेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के लाखों लोग मर गए, गंगा में लाशें नज़र आने लगीं, तब भाजपा के नेता, विधायक और मुख्यमंत्री कहां थे। रोज़गार मांगने पर युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रहीं हैं, आज महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए लगातार चिंतित हैं, आप किस मुंह से आशीर्वाद मांगने जा रहे हैं।’

यूपी की जनता बदलाव के लिए तैयार

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता इस सरकार को बदलने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने कहा, कांग्रेसी लगातार भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान चला रहे हैं और 15 अगस्त के बाद हम जन जागरण अभियान के तहत भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता को रूबरू करायेंगे और 22 में कांग्रेस की सरकार बनवाएंगे जिसमें जनता खुशहाल और तरक्की के रास्ते पर चलेगी।

Related posts

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में पहुंचा कोरोना वायरस का मरीज, ट्रंप से मिलाया था हाथ

US Bureau

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा के लिए लिखा एक थीम गीत

rituraj

उत्तराखंड: राज्यपाल ने पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड की सलामी ली

Breaking News