featured धर्म

10 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

aaj ka rashifal 4 10 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

Aaj Ka Rashifal: 10 नवंबर 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
शुक्र का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रुपए-पैसे के लेन-देन कष्टदायी हो सकते है।

वृषभ
शुक्र का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन
शुक्र का परिवर्तन संतान के लिए कष्टदायी होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में भी व्यवधान आ सकता है, जबकि पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शुक्र का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

सिंह
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। वाहन या अन्य भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कन्या
शुक्र का परिवर्तन सुखद होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

तुला
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु
जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कुंभ
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

Aaj Ka Panchang: हिन्दू पंचांग के अनुसार 10 नवंबर 2022 यानी गुरुवार को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है। आइए जानें आज का पंचांग, नक्षत्र, तिथि और राहुकाल का समय…

आज का पंचांग

  • विक्रम संवत – 2079, राक्षस
  • शक सम्वत – 1944, शुभकृत्
  • पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
  • अमांत – कार्तिक
  • तिथि – द्वितीया
  • नक्षत्र – रोहिणी
  • करण – गर
  • वार – गुरुवार

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – 6:41 AM
  • सूर्यास्त – 5:40 PM

चन्द्रोदय और चन्द्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय – Nov 10 7:04 PM
  • चन्द्रास्त – Nov 11 9:07 AM
  • राहुकाल – 1:33 PM – 2:55 PM

Related posts

तीसरे फाउंडेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसरों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

mahesh yadav

भाजपा में घुट रहे हैं ईमानदार नेता: केजरीवाल

bharatkhabar

यूट्यूब पर छाया फिल्म ‘हौसला रख’ का ट्रेलर, शहनाज गिल को फैंस करते दिखे सर्पोट

Kalpana Chauhan