featured धर्म

16 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 16 मई 2023 को मंगलवार है. मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है. आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई बड़ा लेन देन न करें।

वृषभ
आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खोलेगा। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कर्क
आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं। कोई नया काम सोच-विचार कर करें।

सिंह
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव और क्लेश बना रहेगा। वाहन आदि संभलकर कर चलाएं। चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकता हैं।

कन्या
आज के आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी बड़ी पाटनरशिप में आप भागीदार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और न्यायालय पक्ष में विजय होगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नए लोगों से संबंध स्थापित होंगे लाभ होगा।

वृश्चिक
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव व शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकती है। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु
आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा।

मकर
आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में आज आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह प्रेम का माहौल रहेगा। व्यापार में नया काम व नया क्षेत्र आपको मिलेगा। अपरिचित व्यक्ति को कोई बड़ी राशि धन उधार न दें।

कुंभ
आज का दिन आपको स्वास्थ्य में लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन
आज आप थोड़ा संभलकर कर रहें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार-समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 16 मई 2023 मंगलवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष द्वादशी 11:36 PM तक उसके बाद त्रयोदशी है । सूर्य -सूर्य वृषभ राशि पर है, योग- प्रीति योग 11:15 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग, करण- कौलव 12:17 PM तक, बाद तैतिल 11:36 PM तक, बाद गर है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 16 मई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- द्वादशी 11:36 PM तक उसके बाद त्रयोदशी
  • नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद 08:15 AM तक उसके बाद रेवती
  • करण- कौलव और तैतिल
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- प्रीति
  • वार- मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:49 AM
  • सूर्यास्त– 6:56 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-3:25 AM16 मई
  • चन्द्रास्त- 3:57 PM 16 मई
  • राहु काल 07:28 AM से 09:06 AM तक

Related posts

एंबुलेंस चालक शराब के नशे में धुत था तो बाइक पर लादकर बेटे का शव ले गया पिता, वीडियो वायरल

Shailendra Singh

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा में पाये गये कोरोना के लक्षण मेदांता अस्पताल में भर्ती..

Mamta Gautam

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए संजय, एनडी और सुशील

Breaking News