featured

मंत्री सुरेश खन्ना ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, व्यवस्था देख जताई नाराजगी, अधिकारियों को हड़काया

meerut मंत्री सुरेश खन्ना ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, व्यवस्था देख जताई नाराजगी, अधिकारियों को हड़काया

मेरठ से शानू भारती की रिपोर्ट

सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज मेरठ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था देखकर कड़ी नाराजगी जताई।

मेरठ। सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज मेरठ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था देखकर कड़ी नाराजगी जताई । मंत्री सुरेश खन्ना ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को हड़काया मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया।

मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए 100 बेड का वार्ड तैयार रहे। गभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिले। वहीं मेडिकल से बंदरों को भगाने के लिए लंगूर का लाया गया। इस दौरान लंगूर को सैनिटाइज भी किया गया।

उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अस्पताल में कितने मरीज आ रहे और कितनों की जांच हो रही है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की हालत देखकर कड़ी नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा ओपीडी में तीन हजार मरीज आते होंगे, लेकिन अब कुल 46 आए। यह गलत है और कुछ कमी है। इस दौरान जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, सीएमओ डॉ. राजकुमार और प्राचार्य एस.के. गर्ग साथ रहे।

https://www.bharatkhabar.com/modi-cabinet-meeting-regarding-lockdown-5/

इसके बाद मंत्री सुरेश खन्ना नॉन कोविड इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और वहां मरीजों का हाल जाना। उन्होंने मरीजों से पूछा कि दवाइयां और खाना समय से मिल रहा है या नहीं। खाने की गुणवत्ता कैसी है। इसके बाद एक्स-रे यूनिट भी देखी।

Related posts

दीदी मिलीं शाह से तो बहन मिली अखिलेश से, 45 मिनट की मुलाकात में इन शर्तों पर बनी बात

Shailendra Singh

उत्तराखण्ड की 69 विधानसभा सीटों पर 68 फीसदी मतदान

Rahul srivastava

वैज्ञानिकों ने की भविष्यवाणी, बताया कैसे होगी दुनिया खत्म

Samar Khan