featured यूपी

संभलः गन्ना मंत्री ने सपा पर लगाया संगीन आरोप, कोरोना से हुई मौतों का ठहराया दोषी

संभलः गन्ना मंत्री ने सपा पर लगाया संगीन आरोप, कोरोना से हुई मौतों का ठहराया दोषी

संभलः उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने संभल में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कई तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा ऐसे लोगों की पार्टी है, जिनके नेता तालिबान के समर्थन में बयानबाजी करते हैं। वंदे मातरम और राष्ट्र गान का अपमान करते हैं।

बता दें कि मीडिया से बात करते हुए जब पत्रकारों ने कोरोना काल में हुईं मौतों के बारे में सवाल किया तो मंत्री सुरेश राणा ने इसके लिए समाजवादी पार्टी को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। सपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेता कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों की बीच भ्रम फैला रहे हैं। जिसकी वजह से अधिकांश लोगों ने भ्रमित होकर वैक्सीन नहीं लगवाई और उनकी मौत हो गई। अखिलेश यादव को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

पीएम और सीएम के नाम का बजा डंका

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार को देर शाम संभल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियो की बैठक में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सुरेश राणा ने कहा कि राष्ट्रगान और वंदे मातरम का अपमान करने वाले लोग आम जनता के बीच क्या जाएंगे? उन्होंने कहा कि ये लोग जनता के हित के बारे में क्या सोचेंगे। जबकि भाजपा देश हित के बारे में सोचती है। आज यही कारण है कि दुनिया में पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम हो रहा है।

विपक्षी ट्विटर पर थी और भाजपा मैदान में

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही जनता के बारे में सोचती चली आ रही है। कोरोना महामारी के दौर में जब विपक्षी पार्टियां ट्विटर-ट्विटर खेल रही थीं, तो उस समय भजाप के पदाधिकारी लोगों की जान बचाने के लिए सेवा भावना में जुटे हुए थे।

Related posts

कनाडाःवैंकूवर में 17वें विश्व संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे- प्रकाश जावड़ेकर  

mahesh yadav

राहुल के जिगरी यार सचिन पायलट को प्रियंका का ये मास्टर स्ट्रोक ले डूबा..

Mamta Gautam

उत्तराखंड :त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जल संचय के प्रति जन जागरूकता पर दिया बल

mohini kushwaha