featured देश

शिवराज सिंह से की ब्राह्मण समाज और पुजारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात

शिवराज सिंह से की ब्राह्मण समाज और पुजारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासन द्वारा संचालित मंदिरों के पुजारियों का मानदेय तीन गुना बढ़ाने की घोषणा की है। चौहान ने कहा है कि कम आय वाले पुजारियों को भी संबल योजना का लाभ मिलेगा। जिन मंदिरों के पास 10 एकड़ कृषि भूमि है, उसमें कृषि कार्य पुजारी स्वयं कर सकेंगे। इससे प्राप्त होने वाली आय से जीविकोपार्जन करेंगे। मंदिरों की 10 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि की नीलामी पुजारी स्वयं कलेक्टर के प्रतिनिधि के मार्गदर्शन में कर सकेंगे।

 

पुजारियों कामानदेय शिवराज सिंह से की ब्राह्मण समाज और पुजारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात
शिवराज सिंह से की ब्राह्मण समाज और पुजारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात

इसे भी पढ़ेःसीएम शिवराज सिंह चौहान पर हुए पत्थरबाजी को लेकर आज बीजेपी सभी जिलों में करेगी धरना प्रदर्शन

मुख्यमंत्री चौहान ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास पर ब्राह्मण समाज और पुजारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान यह घोषणाएं की हैं। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुक्रम आदेश जारी कर दिये गये हैं। पुजारियों ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और उनकी पहल का स्वागत किया है।

इसे भी पढे़ःमध्यप्रदेशःशिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रदेश के आश्रय स्थलों का हर महीने होगा निरीक्षण

शासन द्वारा संचालित मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति एवं उन्हें अलग करने का अधिकार ग्राम सभा की जगह अब अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पास होगा। इन मंदिरों के पुजारियों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ दिया जायेगा। इनके लिये आयु का बंधन नहीं होगा। पुजारियों को 10 एकड़ की कृषि भूमि में कृषि कार्य करने के लिये कृषि ऋण के लिये पात्र बनाने के उद्देश्य से ऋण पुस्तिका जारी करने पर विचार किया जायेगा। पुजारियों का वर्ष में दो बार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा।

महेश कुमार यादव

Related posts

शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपनाएं गांधी डाइट

piyush shukla

भारत ने किया नौसैनिक पोत से परमाणु क्षमता युक्त धनुष बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Rani Naqvi

जाने राम नवमी को क्या करें और क्या नहीं, नौ दिन तक क्यों मनाया जाता है पर्व

Rahul srivastava