Breaking News यूपी

मायावती का Twitter पर भी एकला चलो अभियान, नो लाइक्स-नो फॉलो, जानिए मोदी समेत बड़े नेताओं का हाल

05 06 2021 mayawati 5 21708827 मायावती का Twitter पर भी एकला चलो अभियान, नो लाइक्स-नो फॉलो, जानिए मोदी समेत बड़े नेताओं का हाल
सुशील कुमार

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की मुखिया और देश के सबसे बड़े सूबे यूपी (UP) की चार बार की मुख्यमंत्री रहीं मायावती (Mayawati) अपने निडर अंदाज के लिए जानी जाती हैं। नफा-नुकसान, आलोचना की सोच से परे होकर राजनीति करने वाली मायावती को अपने बेबाक निर्णयों के लिए में जाना जाता है। देश की सियासत में सबसे बड़ी दलित नेता होने का दावा करने वाली मायावती सोशल मीडिया पर भी एकला चलो रे… के अंदाज में एक्टिव हैं।

मीडिया (Media) से अक्सर दूरी बनाकर चलने वाली मायावती सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी देर बाद एक्टिव हुईं हैं। लेकिन, यहां पर भी वे न तो किसी को फॉलो करती हैं और न ही किसी के ट्वीट को लाइक या रिट्वीट करती हैं। जबकि, दूसरी पार्टियों के नेता इसके ठीक उलट सोशल मीडिया पर लोगों को फॉलो करने के साथ उनके ट्वीट को लाइक और रिट्वीट भी करते हैं।

ये है सोशल मीडिया पर मायावती की जर्नी

मायावती (Mayawati) ने साल 2018 में अक्टूबर में ट्वीटर (Twitter) ज्वाइन किया था। उसके बाद से खबर लिखे जाने तक उनके कुल 19 लाख, 15 हजार 70 फॉलोवर हो चुके हैं। जबकि, मायावती खुद ट्विटर सपोर्ट को के अलावा किसी को फॉलो नहीं करती हैं। हालांकि, उन्हें कई बड़े नेता जरूर फॉलो करते हैं। मायावती ने अब तक कुल करीब 990 ट्विट किए हैं, जिन पर हजारों की संख्या मे लाइक्स और रिट्वीट किए जाते हैं। लेकिन, मायावती ने आज तक किसी के भी एक ट्विट को लाइक और रिट्वीट नहीं किया है। मायावती ने अभी तक 73 फोटो और वीडियो शेयर किए हैं।

Capture 12 मायावती का Twitter पर भी एकला चलो अभियान, नो लाइक्स-नो फॉलो, जानिए मोदी समेत बड़े नेताओं का हाल

वेबसाइट का लिंक बंद

मायावती ने अपनी प्रोफाइल में जन्मदिन, पद और पता का जिक्र किया है। इतना ही नहीं उन्होंने sushrimayawati.in नाम से एक वेबसाइट लिंक का भी जिक्र किया है, लेकिन अब ये खुलती नहीं है। मायावती की खासियत यह है कि वे अपनी बातों को एक ऋंखला के रूप में ट्वीट करतीं हैं। एड्रेस में मायावती ने लखनऊ स्थित

पीएम मोदी ट्वीट लाइक तो नहीं करते लेकिन, 2346 को फॉलो करते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफार्म पर मौजूद हैं। ट्वीट पर उन्हें सबसे ज्यादा 6 करोड़, 93 लाख, 47 हजार 890 लोग फॉलो करते हैं। जबकि मोदी खुद को 2346 को फॉलो करते हैं। मोदी देश के साथ ही दुनिया के तमाम बड़े नेता फॉलो करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जनवरी 2009 में ही ट्वीटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली थी। पिछले 12 सालों में उन्होंने अब तक 30 हजार से ज्यादा ट्वीट और रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से बनी वेबसाइट का लिंक narendramodi.in भी यहां पर एक्टिव है। पीएम मोदी ने अब तक 9 हजार 74 फोटो व वीडियो शेयर किए हैं।

25 modi twitter 1491976875 मायावती का Twitter पर भी एकला चलो अभियान, नो लाइक्स-नो फॉलो, जानिए मोदी समेत बड़े नेताओं का हाल

12 साल में ट्वीटर पर लाइक्स का अर्धशतक लगाने के करीब हैं अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी जुलाई 2009 में ही ट्वीटर ज्वाइन किया था। हालांकि, इसके अलावा वे भी सोशल मीडिया (Social Media) के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। उनके अब तक एक करोड़, 42 लाख, 51 हजार 291 फॉलोवर हैं, जबकि वे खुद मात्र 24 लोगों को ही फॉलो करते हैं। अखिलेश यादव ने 2009 से अब तक कुल 49 ट्वीट ही लाइक किए हैं। इसके अलावा वे दूसरों के ट्वीट को भी रिट्वीट करते हैं। प्रोफाइल में दर्ज पार्टी की वेबसाइट का लिंक samajwadiparty.in भी एक्टिव है। अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर अब 2 हजार 388 फोटो व वीडियो शेयर किए हैं।

5bf393ed1053f00f062f0876b826369e original मायावती का Twitter पर भी एकला चलो अभियान, नो लाइक्स-नो फॉलो, जानिए मोदी समेत बड़े नेताओं का हाल

राहुल-प्रियंका की जोड़ी भी सक्रिय

ट्वीटर पर कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) की भाई-बहन की जोड़ी भी खूब एक्टिव है। राहुल गांधी अप्रैल 2015 में ट्वीटर पर सक्रिय हुए तो वहीं प्रियंका गांधी फरवरी 2019 में ज्वाइन किया। राहुल गांधी को अब तक ट्वीटर पर एक करोड़, 91 लाख, 67 हजार 329 लोग फॉलो करते हैं। जबकि, राहुल गांधी ने अब 269 लोगों को फॉलो किया हुआ है। जिसमें भारत के राष्ट्रपति (President Of India), लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav), शरद यादव (Sharad Yadav), ममता बनर्जी (Mamata Banarjee), तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav), स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar)और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं व कांग्रेस के ट्वीटर अकाउंट शामिल हैं। राहुल गांधी ने अब तक 363 ट्वीट लाइक किया है। 1752 फोटो व वीडियो शेयर किए हैं। कांग्रेस की ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक inc.in शेयर किया है जो एक्टिव है।

1Priyanka and Rahul Gandhi1 मायावती का Twitter पर भी एकला चलो अभियान, नो लाइक्स-नो फॉलो, जानिए मोदी समेत बड़े नेताओं का हाल

वहीं प्रियंका गांधी ने सवा दो साल में अब तक 182 लोगों को फॉलो किया है। जबकि, उनके 37 लाख, 77 हजार 489 फॉलोवर हैं। वे सबसे ज्यादा अपने भाई राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करतीं हैं। उन्होंने अब तक 210 ट्वीट लाइक किए हैं। जबकि 517 फोटो व वीडियो शेयर किए हैं। प्रियंका ने भी कांग्रेस की ऑफिशियल साइट का लिंक शेयर किया है।

लाइक व ट्विट करने में सबसे आगे हैं केजरीवाल

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव राजनेताओं में से एक हैं। नवंबर 2011 में ट्वीटर एक्टिव हुए हैं और अब तक उनके दो करोड़, 26 लाख, 90 हजार 445 फॉलोवर हैं। जबकि, वे खुद 219 लोगों को ही फॉलो करते हैं। केजरीवाल पीएम नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar), तेजस्वी यादव, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं को फॉलो करते हैं। उन्होंने अब तक 1225 फोटो व वीडियो शेयर किए हैं। वे अपनी प्रोफाइल में aamaadmiparty.org का लिंक शेयर किया है जो एक्टिव है।

Kejriwal 1 मायावती का Twitter पर भी एकला चलो अभियान, नो लाइक्स-नो फॉलो, जानिए मोदी समेत बड़े नेताओं का हाल

नोट: आंकड़े खबर लिखे जाने तक यानी 29 जून 2021, शाम 4:30 बजे तक के हैं।

Related posts

पेरू के राष्ट्रपति का इस्तीफा, भ्रष्टाचार के मामले में आएगा महाभियोग

lucknow bureua

कोतवाल बाबा काल भैरव के साथ 50 साल बाद हुआ ऐसा, मंदिर में लगे जयकारे  

Shailendra Singh

एंबुलेंस सेवा में लगे 570 कर्मचारी बर्खास्त

Shailendra Singh