Breaking News featured यूपी

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, 3500 जोड़ों का होगा विवाह

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, 3500 जोड़ों का होगा विवाह

लखनऊ: सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों की बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न करवाया जाएगा। जिसमें कुल 3500 जोड़ों को मुख्यमंत्री आशीर्वाद देंगे।

वृंदावन योजना में होगा कार्यक्रम

लखनऊ स्थित डिफेंस एक्सपो स्थल, वृंदावन योजना में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके माध्यम से समाज में एकता और सहयोग का संदेश दिया जाएगा। निर्धन और गरीब परिवार की बेटियों का विवाह संपन्न करवा कर समाज में अच्छा संदेश भेजने की योजना है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम

एक साथ 3500 लड़कियों की शादी एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी के साथ-साथ कई अन्य बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन और स्वाति सिंह भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

अब तक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से डेढ़ लाख कन्याओं का विवाह करवाया गया है। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अलग-अलग जिले से निर्धन परिवारों ने अपना पंजीयन करवाया था।

जिसमें लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी और हरदोई जिले शामिल हैं। इस तरह के कार्यक्रम समाज के सभी लोगों को एक दूसरे की मदद करने का संदेश देते हैं। इसके साथ ही गरीब और निर्धन के ऊपर से शादी के खर्च का बोझ भी उतर जाता है।

Related posts

टीवी शो देखकर बच्ची की हत्या की रची साजिश, गिरफ्तार

Vijay Shrer

corona is back: महाराष्ट्र का हाल बुरा, कहां रद्द हुई परीक्षा?, जाने अन्य राज्यों का हाल

Saurabh

BIGG BOSS 15 पर संकट: फरवरी से पहले बंद हो जाएगा शो!  जानिए, करोड़ों खर्च करने के बाद भी क्यों नहीं बढ़ रही TRP ?

Saurabh