featured मनोरंजन

BIGG BOSS 15 पर संकट: फरवरी से पहले बंद हो जाएगा शो!  जानिए, करोड़ों खर्च करने के बाद भी क्यों नहीं बढ़ रही TRP ?

salman khan bigg boss 1523085941 BIGG BOSS 15 पर संकट: फरवरी से पहले बंद हो जाएगा शो!  जानिए, करोड़ों खर्च करने के बाद भी क्यों नहीं बढ़ रही TRP ?

रियालिटी शो बिग बॉस का सीजन 15 कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद शो की टीआरपी बूस्ट नहीं हो रही है। शो की टीआरपी में हर हफ्ते गिरावट देखी जा रही है।

769053 salmankhanbiggboss BIGG BOSS 15 पर संकट: फरवरी से पहले बंद हो जाएगा शो!  जानिए, करोड़ों खर्च करने के बाद भी क्यों नहीं बढ़ रही TRP ?

BIGG BOSS 15 फरवरी से पहले बंद हो जाएगा ?

रियालिटी शो बिग बॉस का सीजन 15 कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद शो की टीआरपी बूस्ट नहीं हो रही है। शो की टीआरपी में हर हफ्ते गिरावट देखी जा रही है। यहां तक कि सलमान खान के वीकेंड का वार की टीआरपी भी गिर रही है। ऐसे में अब खबरें चल रही हैं की फरवरी तक शो खत्म हो सकता है। TRP लिस्ट की बात करें तो ये शो टॉप 8 में भी अपनी जगह नहीं बना पा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स 2022 से पहले ही सो को खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

करोड़ों खर्च करने के बाद भी नहीं बढ़ रही TRP

टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस की पॉपुलैरिटी काफी तेजी से कम हुई है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी शो के कई सीजन ऐसे रहे हैं जिनमें दर्शकों को कुछ खास मजा नहीं आया। लेकिन इस बार मेकर्स के टीआरपी बूस्टर की कोशिशें भी नाकाम दिख रही हैं। शो के ऊपर बेहिसाब रकम खर्च हुई है और सेटअप से लेकर सलमान खान की फीस तक सब कुछ जोड़ दिया जाए तो खर्चा तकरीबन 500 करोड़ रुपये के आसपास बैठता है। लेकिन उसके बाद भी टीआरपी डाउन है या यूं कहें की शो फ्लॉप चल रहा है।

जबरदस्त एक्शन का तड़का लगने के बाद भी फ्लॉप शो!

बेहतर टीआरपी के लिए मेकर्स ने इसकी थीम बदली, करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए, शो में इंटीमेट सीन्स और जबरदस्त एक्शन का तड़का लगाया गया लेकिन सबकुछ वेस्ट गया। सीजन 15 के कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने के बाद ऑडियंस की एक्साटइमेंट चरम पर थी। टीवी जगत के नामी और ट्रेडिंग सितारे शो का हिस्सा बने। फिर भी शो का फ्लॉप होना हर किसी के लिए शॉकिंग है।

Related posts

मप्रः अटल के सपनों को साकार कर रहा मध्यप्रदेश- सुमित्रा महाजन

mahesh yadav

महाराष्ट्र के राज्य मंत्री बछऊ भाऊ कुट्टू नेतृत्व में निकला सैकड़ों की तादात में किसानों का काफिला

Aman Sharma

सोनम कपूर की मेहंदी ड्रेस कर रही है सबको इम्प्रेस-आपने देखी क्या

mohini kushwaha