Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राजस्थान

महाराष्ट्र के राज्य मंत्री बछऊ भाऊ कुट्टू नेतृत्व में निकला सैकड़ों की तादात में किसानों का काफिला

2e0812fb 650f 4422 bb01 6a462455d50a महाराष्ट्र के राज्य मंत्री बछऊ भाऊ कुट्टू नेतृत्व में निकला सैकड़ों की तादात में किसानों का काफिला

धौलपुर से इरफान अहमद की रिपोर्ट

 

धौलपुर। 4 दिसंबर 2020 को किसानों का काफिला महाराष्ट्र से बाइक एवं फोर व्हीलर गाड़ी में सवार होकर दिल्ली में मैं चल रहे किसान धरने में शामिल होने के लिए जा रहा है। राज्य मंत्री ने केंद्र सरकार से किसान विरोधी तीनों बिलो को वापस लेने की मांग की है। केंद्र सरकार को किसानों के हितों में काम करना चाहिए। अगर सरकार ने किसान विरोधी कानूनों को वापस नहीं लिया तो किसान आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। महाराष्ट्र प्रदेश के राज्य मंत्री बछऊ भाऊ कुट्टू नेतृत्व में बुधवार को धौलपुर जिले से सैकड़ों की तादाद में किसानों का काफिला निकला।

बता दें कि आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकले काफिले से 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जिससे जिले की ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उत्तर प्रदेश के आगरा बॉर्डर पर वहां के शासन द्वारा रोके जाने की आशंका को देखते हुए किसानों का काफिला एनएच 123 से भरतपुर होते हुए दिल्ली की तरफ रवाना हो गया। काफिले का नेतृत्व कर रहे राज्य मंत्री ने कहा कि किसानों का काफिला महाराष्ट्र से 4 दिसंबर 2020 को बाइक एवं फ़ॉर व्हीलर गाड़ियों से रवाना हुआ है। सैकड़ों की तादात में किसान दिल्ली में चल रहे धरने में शामिल होंगे। उन्होंने कहा हाल ही में केंद्र सरकार ने 3 बिल किसानों के लिए पारित किए थे। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए बिल किसान विरोधी हैं। जिनसे देश का अन्नदाता बर्बाद हो जाएगा। केंद्र सरकार को तीनों विधेयक वापस लेने होंगे। किसानों के हितों को देखते हुए केंद्र सरकार को काम करना चाहिए।

उधर सैकड़ों की तादाद में पहुंचे किसानों के काफिले से स्थानीय जिला प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों को भी मशक्कत उठानी पड़ी। उत्तर प्रदेश सीमा पर किसान रैली को रोके जाने की आशंका को देखते हुए एनएच 123 से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। किसानों का काफिला भरतपुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

Related posts

कानपुर में जीका वायरस के सामने आए 16 नए केस, 100 का आंकड़ा हुआ पार

Neetu Rajbhar

हुकुम सिंह की पुण्यतिथि पर सोमेन्द्र तोमर ने कराया हवन, उनके जीवन परिचय पर डाला प्रकाश

Aman Sharma

आतंकवादियों की मंशा थी पुलवामा कांड दोहराना, लेकिन सैनिकों ने कर दिया ढेर

bharatkhabar