featured मध्यप्रदेश राज्य

मप्रः अटल के सपनों को साकार कर रहा मध्यप्रदेश- सुमित्रा महाजन

मप्रः अटल के सपनों को साकार कर रहा मध्यप्रदेश- सुमित्रा महाजन

मप्रःलोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर के देपालपुर जिले में मालवांचल की महत्वाकांक्षी नर्मदा-मालवा-गंभीर लिंक परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। परियोजना से इंदौर,उज्जैन जिलों में 50 हजार 775 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी।

 

मप्रः अटल के सपनों को साकार कर रहा मध्यप्रदेश- सुमित्रा महाजन
मप्रः अटल के सपनों को साकार कर रहा मध्यप्रदेश- सुमित्रा महाजन

इसे भी पढ़ेःशांति के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया उपवास

लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने लोकार्पण समारोह के मौके पर कृषक संवाद कार्यक्रम में कहा कि मध्यप्रदेश में राज्य सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नदी जोड़ो अभियान अटल के सपनों की पूर्ति का ही हिस्सा है। मुख्यमंत्री चौहान ने अटल के सपने को साकार कर मध्यप्रदेश को समृद्ध प्रदेश बनाने की ओर कदम बढ़ाये हैं।

वहीं मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को गरीबी मुक्त प्रदेश बनाया जायेगा। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना को जमनी स्तर पर प्रबावी बनाया जा रहा है। चौहान ने कहा कि योजना बगैर किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लायेगी।

चौहान ने कहा  कि मालवांचल को हरा-भरा बनाने के लिये अब नर्मदा-पार्वती और नर्मदा-कालीसिंध परियोजना का काम भी शुरू किया जा रहा है। सीएम ने किसानों से कहा कि मध्यप्रदेश में सोयाबीन किसी भी हालत में 3,400 रुपये प्रति क्विंटल से कम भाव पर नहीं बिकने दी जायेगी।उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।इस अवसर पर विधायक मनोज पटेल और रमेश मेंदोला, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार और उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौधरी, लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

6 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

एक हजार घोटाले की जांच के लिए सीबीआई टीम गठित, रेणुका सिंह को भी किया जाएगा FIR में नामजद

Rani Naqvi

डोकलाम विवाद के पीछे डोभाल का हाथ- चीन

Pradeep sharma