featured उत्तराखंड देश

पुलवामा हमले में शहीद मेजर की पत्नीे ने ज्वॉइन की इंडियन आर्मी, बनीं लेफ्टिनेंट

WhatsApp Image 2021 05 23 at 16.24.54 1 पुलवामा हमले में शहीद मेजर की पत्नीे ने ज्वॉइन की इंडियन आर्मी, बनीं लेफ्टिनेंट

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंढियाल की पत्‍नी नितिका कौल ढौंढियाल ने आज भारतीय सेना ज्वॉइन कर ली है।

ये भी पढ़ें: IPL फैंस के लिए खुशखबरी, BCCI ने क्या ये ऐलान

और अब वो लेफ्टिनेंट नितिका ढौंडियाल बन गईं हैं। जिसके बाद नितिका ने भारतीय सेना की वर्दी पहनी और अपने पति शहीद मेजर विभूति को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि हाल ही में उन्होने सेना में भर्ती होने के लिए वुमेन इंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी। जिसे उन्होंने पास कर लिया था।

‘जय हिंद’ बोलकर दी थी अंतिम विदाई

याद हो कि 18 फरवरी 2019 को सैन्य अभियान में मेजर विभूति ढौंडियाल शहीद हो गए थे। और नितिका ढौंडियाल ने अपने बहादुर पति को नम आंखों से ‘जय हिंद’ बोलकर अंतिम विदाई दी थी। इसके बाद से ही उन्होने सेना में आने का मन बना लिया था। और आखिरकार उनका ये सपना आज साकार हो गया है।

nitika पुलवामा हमले में शहीद मेजर की पत्नीे ने ज्वॉइन की इंडियन आर्मी, बनीं लेफ्टिनेंट

शादी को हुए थे 10 महीने

मेजर विभूति ढौंढियाल और नितिका की शादी को 10 महीने ही हुए थे जब वो देश के लिए शहीद हो गए। नितिका ढौंडियाल की मानें तो पति की शहादत उनके लिए आसान नहीं थी। इससे बाहर आने में उन्‍हें काफी समय लगा। जिसके बाद उन्‍होंने SSC एग्‍जाम में बैठने का फैसला किया।

Related posts

Bihar Political Live : 7 पार्टियों के 164 विधायक हमारे साथ , समाज में विवाद पैदा करने की हो रही थी कोशिश – नीतीश

Rahul

दिल्ली सीएम का बयान कहा, जल्द खत्म होगा दिल्ली में पानी का संकट

Ankit Tripathi

रूस ने यूक्रेन पर दागी 75 मिसाइलें, 12 लोगों की मौत, कई हुए घायल, यूक्रेन बोला- हम नहीं झुकेंगे

Rahul