featured Breaking News देश

कश्मीर घाटी में कर्फ्यू के बावजूद अमरनाथ यात्रा जारी

Amarnath Yatra 2 कश्मीर घाटी में कर्फ्यू के बावजूद अमरनाथ यात्रा जारी

जम्मू। कश्मीर घाटी में जारी कर्फ्यू के बावजूद वार्षिक अमरनाथ यात्रा जारी है। जम्मू से 1200 तीर्थयात्रियों का एक जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 1208 यात्रियों का जत्था सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ। घाटी में कर्फ्यू के बावजूद यात्रा शांतिपूर्ण और बिना किसी दिक्कत के जारी है।

Amarnath Yatra

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि 2 जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 1.98 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। यात्रा 17 अगस्त को समाप्त होगी। अमरनाथ तीर्थयात्री उत्तरी कश्मीर के बालताल शिविर से और दक्षिण कश्मीर के पहलगाम शिविर से अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं।

इस वर्ष प्राकृतिक आपदा की वजह से 12 तीर्थयात्रियोंकी मौत हो चुकी है।

(आईएएनएस)

Related posts

World Earth Day- कब से हुई इसकी शुरूआत-जाने

mohini kushwaha

सेना के जवानों के साथ रक्षा बंधन पर्व मनायेंगे सीमा जागरण मंच के कार्यकर्ता

Shailendra Singh

सपा संग्रामः चुनाव आयोग ने दिया मुलायम को मिलने का समय

kumari ashu