featured देश

मनमोहन, सोनिया और पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

ुपुिप 1 मनमोहन, सोनिया और पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज 129वीं जयंती है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ुपुिप 1 मनमोहन, सोनिया और पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने किया याद

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ने देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आजादी की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. मुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया सुबह शांति वन पहुंचे और नेहरू की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता पी सी चाको और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी। देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वह 15 अगस्त, 1947 से 27 मई 1964 को अपने निधन तक स्वतन्त्र भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे। नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पंडित नेहरू एक अच्छे नेता और वक्ता ही नहीं थे, वो एक अच्छे लेखक भी थे. उन्होंने अंग्रेजी में ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’, ‘ग्लिमप्स ऑफ वर्ल्ड हिस्टरी’ और बायोग्राफी ‘टुवर्ड फ्रीडम’ कई किताबें लिखी हैं.

1947 में जब देश आजाद हुआ तब उन्हें देश का पहला प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला था. जवाहर लाल नेहरू लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले शख्स थे. नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की पढ़ाई ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की. इसके बाद उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री Cambridge University से पूरी की.

Related posts

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को बताया RSS की कठपुतली, पढ़िए पूरा बयान

Shailendra Singh

सहारा ग्रुप की एंबी वैली प्रॉपर्टी की नीलामी के सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

kumari ashu

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की नक्सल इलाके की 18 विधानसभा सीटों पर मतदान शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ

Rani Naqvi