featured यूपी

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को बताया RSS की कठपुतली, पढ़िए पूरा बयान

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को बताया RSS की कठपुतली, पढ़िए पूरा बयान

लखनऊ: अपनी कठपुतली भाजपा सरकार को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सक्रिय हो गया है। संघ इस बात से चिंतित है कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल बिता दिए और धेले भर का भी काम नहीं किया। इसलिए लखनऊ में हुई संघ की समन्वय बैठक में फिर से मतदाताओं को बहकाने-भटकाने की रणनीति तय की गई है। दिखावे के लिए कथित सेवा को भी राजनीति में घसीटने का प्रयास है। डराने, धमकाने का भी मुद्दा बनाने का इरादा है।

यूपी के विकास में भाजपा ही रोड़ा: अखिलेश यादव

ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को दिए अपने बयान में कही हैं। उन्‍होंने कहा कि, इन संघी निर्णयों से भाजपा की चुनावी दिशा का स्पष्ट संकेत मिलता है। समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनता के बढ़ते रूझान को देखते हुए संघी वास्तव में बदहवाशी के शिकार हो चले हैं। यूपी के विकास में भाजपा ही सबसे बड़ा रोड़ा साबित हुई है।

भाजपा ने विकास अवरुद्ध किया: सपा सुप्रीमो  

सपा सुप्रीमो ने कहा, साढ़े चार साल में भाजपा ने जनता को धोखा पर धोखा दिया है। विकास अवरुद्ध हुआ है। गरीब, किसान, नौजवान, श्रमिक, व्यापारी, महिला सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों को महंगाई, बेकारी, प्रशासनिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। प्रदेश को भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में फिसड्डी बना दिया है।

अखिलेश यादव ने सवाल पूछते हुए कहा कि, जब भाजपा की नाव डूब रही है तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शरण में जाने से भी क्या होगा? खुद संघ महानगरों की शाखाओं में सीमित है। गांव-किसान-मजदूर से उसका कोई नाता रिश्ता नहीं है। लोकतांत्रिक मूल्यों से उसे परहेज है। पथ संचलन के नाम पर सिर्फ सड़क पर उनका डंडा प्रदर्शन ही दिखता है। सेवा क्षेत्र में तो उसकी कहीं कोई उपस्थिति कोरोना संक्रमण काल में दिखाई नहीं दी। वह निरर्थक मुद्दे उठाकर समाज के एक वर्ग को आतंकित करती है और समाज में विघटन के बीज बोता है।

2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय

सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, जनता संघ-भाजपा दोनों की सच्चाई जानती है। प्रदेश में जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का इरादा कर लिया है। भाजपा जनादेश का अपमान कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जनादेश के अपमान का पाठ अब जनता ही उसे पढ़ाएगी। सन् 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।

Related posts

अल्मोड़ा: विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर अपने घर पहुंचे लक्ष्य, हुआ जोरदार स्वागत

Rahul

नोएडा में फिर गैंगरेप, 2 युवकों ने चलती कार में युवती से किया दुष्कर्म

Breaking News

वाराणसी: अस्पताल संचालक से मांगी दो लाख की रंगदारी, फिर कहा 20 हजार ही दे दो

Shailendra Singh