featured देश

मनमोहन सिंह की हालत हुई स्थिर, अंडर ऑब्जरवेशन में रखा गया, दिग्गज नेताओं ने की स्वस्थ होने की दुआएं

news 20190928074508 मनमोहन सिंह की हालत हुई स्थिर, अंडर ऑब्जरवेशन में रखा गया, दिग्गज नेताओं ने की स्वस्थ होने की दुआएं

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में तकलीफ के बाद रविवार शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया।

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में तकलीफ के बाद रविवार शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टर सिंह के नजदीकी सूत्र के मुताबिक उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है और साथ भी या भी कहा जा रहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। एम्स सूत्रों के मुताबिक रविवार शाम करीब 8:45 बजे मनमोहन सिंह को एम्स लाया गया जहां उन्हें हृदय और वक्ष विभाग के आईसीयू में भर्ती किया गया और जांच की गई। एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर नीतीश नायक के नेतृत्व में आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुट गई।

सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक जांच और उपचार के बाद तबियत स्थिर होने पर उन्हें अलग कमरे में शिफ्ट कर दिया गया और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 87 साल के मनमोहन सिंह के एम्स में भर्ती होने की खबर से खास और आम लोग चिंतित हो गए और ट्विटर पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं करने लगे।

https://www.bharatkhabar.com/after-may-17-pm-modi-will-hold-meeting-with-chief-ministers-on-whether-the-lockdown-will-increase-or-not/

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हूँ। उम्मीद है वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। पूरा भारत अपने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर लिखा कि “हम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, कि “देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इसके साथ कई और नेताओं और आम लोगों ने जल्द ही उनके ठीक होने की कामनाएं की।

Related posts

फिर हादसे का शिकार हुआ MIG-21, स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत

Saurabh

रणबीर कपूर की दादी का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड के ये सभी सितारे

Rani Naqvi

संसद में जमकर हुआ हंगामा, स्मृति ईरानी बोलीं सोनिया मांगें माफी, अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी

Rahul