featured Life Style लाइफस्टाइल हेल्थ

Mango For Weight Loss: वजन कम करने के लिए कैसे खाएं आम? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

लखनऊ: दशहरी आम से गायब हो रही मिठास, जांच करने पर हुआ खुलासा

Mango For Weight Loss || गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। और लोगों को फलों के राजा यानी आम का बेसब्री से इंतजार है। अधिकतर लोगों को इसका स्वाद बेहद पसंद आता है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित होते हैं। लेकिन जब वजन कम करने की बात आती है तो कई लोगों को लगता है कि आम का सेवन करने से वजन बढ़ता है इसीलिए आम को वेट लूज जर्नी में शामिल नहीं करना चाहिए।

अब यह सवाल है कि आखिर आम खाने से वजन कम होता है या नहीं। तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से इस विषय को लेकर एक्सपर्ट की क्या राय है इसके बारे में बताने जा रहे हैं। 

क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

एक्सपोर्ट का मानना है कि आम का सेवन करने से वजन कम नहीं होता। हालांकि इसका मतलब बिल्कुल यह नहीं है कि आप अपने वेट लूज के डाइट प्लान में आम का सेवन नहीं कर सकते। आप अपने डाइट प्लान में कुछ मात्रा में यानी लगभग 1 से 2 स्लाइस रोजाना आम का सेवन कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से बचना चाहिए। और यदि आप अधिक मात्रा में आम का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन नहीं होता।

वजन घटाने के दौरान कैसे खाएं आम 
अधिक मात्रा में आम खाने से बचें

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको आम का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ सकता है दरअसल आम में काफी अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। ऐसे में अगर आप अधिक कैलोरी का सेवन करते हैं तो आप अनफिट हो सकते हैं।

कब खाएं आम

एयरपोर्ट का कहना है कि अधिकतर लोग खाने के बाद आम का सेवन करते हैं जो बिल्कुल गलत तरीका है। आम का सेवन खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दौरान आपके शरीर में अधिक कैलोरी होती है। हमेशा आपको दोपहर के वक्त आम का सेवन करना चाहिए। यह आम खाने की सबसे ठीक टाइमिंग है। 

वर्कआउट के बाद कर सकते हैं आम का सेवन

क्या वर्कआउट के बाद आम का सेवन कर सकते हैं इस सवाल पर एक्सपर्ट का कहना है कि वर्कआउट के बाद आम का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है यह आपके शरीर में एनर्जी बूस्ट के रूप में काम करेगा। साथ ही यह वर्कआउट के दौरान लंबे समय तक शरीर में उर्जा बनाए रखता है।

इसके अलावा आप वर्कआउट के दौरान दही या फिर स्मूदी का भी सेवन कर सकते हैं। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। 

Related posts

आप विधायक दिनेश मोहनिया को जमानत

bharatkhabar

कल्‍याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ के लिए रवाना, सीएम योगी सहित ये नेता मौजूद

Shailendra Singh

मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी से पूछे कई सवाल

shipra saxena