दिल्ली। दिल्ली में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दिल्ली के लाहोरी गेट इलाके से आया है। जहां एक रेस्टोरेंट में बेखौफ तरीके से गोलीकांड को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के तहत इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोप की धरपकड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल लाहोरी गेट फतेहपुरी चौकी के पास रेस्टोरेंट में एक लड़का और लड़की खाना खा रहे थे इस बीच कुछ लड़के वहां आ गए जिसके बाद आपस में उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जिसके बाद लड़की के साथ आए शख्स ने बाद में आए युवक को गोली मार दी। जानकारी है कि यह आपसी रंजिश के तहत घटना हुई है जोकि शाम सात बजे के करीब की है। वही पुलिस के पास सूचना मिलते ही पुलिस आनन फानन में रेस्टोरेंट पहुंच गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम उदय है और जिसे गोली लगी उसका नाम याहिया है।
छानबीन करने के दौरान खबर सामने आई की उदय के साथ रेस्टोरेंट में याहिया की पत्नी आई थी। जिसके बाद इसकी सूचना याहिया को मिल गई और वह रेस्टोरेंट में आ गया। कुछ देर बहस होने के बाद दोनों में मारपीट होने लग गई। ऐसे में उदय ने याहिया को गोली मार दी। वही पुलिस ने आरोपी उदय को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।