featured धर्म

Mahashivratri 2023: आज है महाशिवरात्रि, जानिए शुभ समय, मंत्र और पूजा विधि

mahashivratri best wishes quotes messages Mahashivratri 2023: आज है महाशिवरात्रि, जानिए शुभ समय, मंत्र और पूजा विधि

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 18 फरवरी को है। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें :-

18 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का शुभ विवाह हुआ था। इसी कारण महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानिए महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र…

महाशिवरात्रि 2023 तिथि

  • फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि का शुभारंभ: 18 फरवरी, रात 08:02 बजे से
  • फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी ति​थि की समाप्ति: 19 फरवरी, शाम 04:18 बजे पर

महाशिवरात्रि 2023 के शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:15 बजे से सुबह 06:06 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 12:02 बजे से 01:27 बजे तक
  • टविजय मुहूर्त: दोपहर 02:28 बजे से 03:13 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 05:42 बजे से अगली सुबह 06:56 बजे तक

महाशिवरात्रि 2023 का मंत्र

  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

महाशिवरात्रि 2023 पूजा विधि

  • इस दिन सूर्योदय से समय उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। इसके बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। लेकिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।
  • अगर व्रत रख रहे हैं, तो शिव जी का मनन करते हुए व्रत का संकल्प लें।
  • मंदिर जाकर शिवलिंग में जलाभिषेक, दूधाभिषेक आदि करें।
  • शिवलिंग में बेलपत्र, धतूरा, फूल, बेर, जौ की बाली आदि चढ़ाएं।
  • इसके बाद भोग लगाएं और जल चढ़ाएं।
  • अंत में विधिवत आरती करने के साथ चालीसा, मंत्र, स्त्रोत और कथा का पाठ करें।
  • इसके साथ ही दिनभर व्रत रखें और सभी नियमों का पालन करें।

Related posts

इटावा में भाजपा को झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का कब्जा

Shailendra Singh

सीरिया में लड़ने के लिए केरल से गए 6 लड़ाके, संदिग्ध IS एजेंट ने किया खुलासा

Pradeep sharma

Uttar Pradesh: सौभाग्य योजना में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, बिना तार दे दिया कनेक्शन

Aditya Mishra