Eknath Shinde Death Threats: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है।
ये भी पढ़ें :-
IPL 2023 DC vs MI: जानिए कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का मैच
10 अप्रैल की देर शाम को महाराष्ट्र पुलिस को कंट्रोल नंबर 112 नंबर एक कॉल मिली थी। फोन करने वाले ने पुलिस से कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उड़ा देगा।
पुलिस ने कॉलर को किया गिरफ्तार
सीएम को धमकी की कॉल के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई और कॉलर की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुणे पुलिस ने कॉलर को गिरफ्तार कर लिया। कॉलर मुंबई के धारावी इलाके का रहने वाला है।
मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले शख्स का नाम राजेश आगावने है। पूछताछ में पता चला कि कॉलर ने जब फोन किया था, उस समय वह शराब के नशे में था।